City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या, विधायक हत्याकांड में थे गवाह…

 

लखनऊ : लखनऊ के विभूतिखंड स्थित भीड़ भरे कठौता चौराहे पर बुधवार रात विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह हत्याकांड के गवाह और मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना से ब्लॉक प्रमुख रहे अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान उनके परिचित मोहर सिंह के पैर में गोली लगी है। वहीं, उधर से गुजर रहा फूड डिलीवरी बॉय भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि अजीत सिंह गोमतीनगर विस्तार स्थित राप्ती अपार्टमेंट में रहते थे। रात करीब आठ बजे वह मोहर सिंह के साथ किसी काम से चौराहे के पास स्थित उर्वी कॉम्प्लेक्स आए थे। दोनों के एसयूवी से उतरते ही पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग से भगदड़ व चीख-पुकार मच गई। अजीत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।


मोहर सिंह शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागा, लेकिन तब तक वे बाइक से भाग चुके थे। सड़क पर हुई फायरिंग में जोमेटो-स्विगी के डिलीवरी बॉय आकाश को भी गोली लगी। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को वजह मानते हुए मऊ व आजमगढ़ पुलिस से संपर्क किया गया है। अजीत के साथी से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

बीते महीने जिला बदर किए गए थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख          
पुलिस आयुक्त ने बताया कि अजीत सिंह के खिलाफ मऊ समेत अन्य जनपदों में गंभीर धाराओं के 17 मुकदमे हैं। उनके खिलाफ हत्या के पांच मामले हैं। बीते महीने ही मऊ से जिला बदर किए जाने के बाद से वह गोमतीनगर विस्तार में रह रहे थे।

चौराहे पर 25 से 30 राउंड चलीं गोलियां
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात में अजीत सिंह की ओर से भी गोलियां चली थीं। चौराहे पर 25 से 30 राउंड फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल है।

विधायक की घर में घुसकर की गई थी हत्या
आजमगढ़ के जीयनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की 19 जुलाई 2013 में बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या की थी। वारदात में अजीत सिंह चश्मदीद गवाह थे। पुलिस अधिकारी वारदात को विधायक हत्याकांड से भी जोड़कर छानबीन कर रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी दुर्घटना : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो भाइयों को कुचला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

जिले का क्षेत्र “तिरहार”अब शिक्षा का बनेगा “तारणहार”, होगी उड़ान !

City News Uttar Pradesh

योगी का क्राइम-कंट्रोल मॉडल: यूपी पुलिस हो रही हाईटेक, अब बाडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे जवान

City News Uttar Pradesh

ओला वृष्टि से भारी तबाही, सर्वे में प्रशानिक सूरदासों को नजर नहीं आई ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भीषण बिजली कटौती पर जताई चिंता: डीएम को दी सलाह

आबकारी विभाग टीम ने मारा छापा : नकली शराब बरामद, दो दुकानें हुई सील …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़