24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे देवर-भाभी, कमरे में मिले दोनों के शव, अनाथ हुए 5 बच्चें
उत्तर प्रदेश

चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे देवर-भाभी, कमरे में मिले दोनों के शव, अनाथ हुए 5 बच्चें …

 

  • ( मंडल ब्यूरों – विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। कर्वी कोतवाली अंतर्गत कसहाई गांव में पति की मौत के बाद बच्चों को ननिहाल में छोड़कर लिव इन रिलेशन में रह रही भाभी और देवर के शव मंगलवार की सुबह कमरे में मिले तो सनसनी फैल गई। सुबह सास ने दरवाजा खोला तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा था और देवर का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पड़ोसियों ने भाभी की हत्या के बाद देवर के खुदकुशी करने का संदेह जताया है, वहीं पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। इसके साथ ही सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


कसहाई गांव निवासी 36 वर्षीय सुखेन वर्मा मजदूरी करता था और उसके बड़े भाई भुइयादीन की चार साल पहले टीबी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह 40 वर्षीय भाभी गिरजादेवी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा था। साथ में उसकी मां बुधुलिया देवी और भाई के तीन बेटे भी रहते हैं।

चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे देवर-भाभी, कमरे में मिले दोनों के शव, अनाथ हुए 5 बच्चें

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बड़ा बेटा दीपक पूना में मजदूरी करने चला गया है और उसके दोनों भाई ननिहाल में जाकर रहने लगे हैं। घर में सुखेन और गिरजा देवी थे। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मां बुधुलिया ने देखा कि बहू व बेटा सोकर नहीं उठे हैं तो वह कमरे में पहुंची। कमरे में दोनों के शव देख उसके मुंह से चीख निकल पड़ी तो मोहल्लावाले एकत्र हो गए।


सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि देवर और भाभी लिव इन रिलेशन में रहते थे। प्रथम दृष्टया दोनों के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। लोगों से जानकारी हुई है कि सुखेन राजस्थान में ईट भट्टा में काम करता था और शराब पीने का आदी था। किसी से उसने काम के लिए एडवांस रुपये भी लिया था। इसे लेकर उसका अक्सर गिरजा से विवाद होता था।

संभावना है कि सोमवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ है, जिसमें गिरजा ने जहर खा लिया। उसकी मौत के बाद सुखने ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुखेन का शव कमरे के दरवाजे पर रस्सी से लटका मिला है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीहड़ों का ‘रोशनी पुरुष’ चला गया: डॉ. वीके जैन नें डकैतों के ‘खौफ’ के बीच की ‘तपस्या’

City News Uttar Pradesh

गंगा दशहरा पर विधिवत हुआ शिवपूजन: गूंजा हर हर महादेव

शराब के नशे में बेटा नें पिता को कुल्हाड़ी से घायल कर किया हत्या : गांव में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय में जल्द खुलेगा पशुपालन महाविद्यालय : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

अटल की योजना बनी ‘चिता’ परियोजना: ‘न्याय दो या मार दो’ आंदोलन शुरू !

City News Uttar Pradesh Desk

बसपा सुप्रीमों मायावती का कड़ा प्रहार : कहा- कांग्रेस जबर्दस्त जातिवादी, सपा गुंडों की पार्टी और भाजपा ब्राह्मण विरोधी

ब्रेकिंग न्यूज़