25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी के सामने बोली युवती : सिपाही ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सिपाही हुआ निलंबित
उत्तर प्रदेश

एसपी के सामने बोली युवती : सिपाही ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सिपाही हुआ निलंबित …

 

हमीरपुर। हमीरपुर में पुलिस को शर्मसार करने वाला मामला संज्ञान में आया है। युवती ने एसपी से शिकायत कर सिपाही पर संगीन आरोप लगाए। कहा, सिपाही ने उसके साथ पहले दुष्कर्म फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।

एसपी के सामने बोली युवती : सिपाही ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सिपाही हुआ निलंबित

शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सिसोलर थाने के सिपाही को निलंबित कर दिया गया। भिंड की रहने वाली युवती ने चार दिन पहले एसपी कमलेश दीक्षित से सिपाही श्याम सुंदर की शिकायत की थी।


मध्य प्रदेश के भिंड निवासी युवती ने चार सितंबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि सिसोलर थाने में तैनात इटावा निवासी सिपाही श्याम सुंदर से फेसबुक पर करीब आठ माह पूर्व दोस्ती हुई थी। शादी का झांसा देकर उसने यौन शोषण किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया तो थाने में शिकायत की। इस पर शादी करने की बात कहकर 20 अगस्त को वह थाना सिसोलर के सरकारी आवास ले गया और दुष्कर्म किया। युवती ने सिपाही के भाई रोहित व मामा के लड़के सत्येंद्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

एसपी ने बताया कि मामले में थाना प्रभारी सिसोलर संजय मिश्र से जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में सिसोलर थाने में सिपाही श्याम सुंदर के खिलाफ दुष्कर्म व भाई रोहित और ममेरे भाई सत्येंद्र के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी प्रफुल्लित: चरण सिंह को भारत रत्न के निर्णय को सराहा

City News Uttar Pradesh

राजनीति: भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- हरियाणा में मिल रहा समर्थन, पार्टी लड़ाएगी तो लड़ जाऊंगा चुनाव

City News Uttar Pradesh

Banda- कोरोना काल में पुरुषों नें खूब अपनाया कंडोम, बना रिकार्ड !

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

डीएम आनंद और एसपी अभिनंदन ने किया कारागार का निरीक्षण : मची भारी हड़कंप, मिली फौरी खामियां !  …

ब्रेकिंग न्यूज़