- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में नीचे से लेकर ऊपर तक के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के छक्के छुड़ा दिये। विकास कार्यों की बिन्दुवार जानकारी ली और सवाल दागे। हिदायत दिया की शासन की नीतियों एवं गाईड लाईन के अनुकूल कार्य नहीं हुआ तो दोषियों को दंडित किया जायेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष नें कमासिन ब्लॉक के सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की और जांचा -परखा। उन्होंने निर्देश दिये की
गावों में जनचौपाल लगाई जाय।लोगों को महसूस होना चाहिये की सरकार उनके लिये उनके द्वार आई है। गांव स्तर पर वृक्षारोपण सहित जल संरक्षण में गोष्ठी करने पर भी जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जानकारी ली की गौशालाओं की वर्तमान स्थिति क्या है? गौशालाओं में गौवंश के समुचित संरक्षण, भूसे – पानी की व्यवस्था को गंभीरता से प्रमुखता दी जाये।

वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के अलावा किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड के संदर्भ में भी समीक्षा की। जानकारी लिया की इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है या नही। अगर कोई छूटा है तो उसे इन योजनाओं से लाभान्वित किया जाये।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें सरकारी भवन, खेल का मैदान, खलिहान व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को तत्काल हटानें के साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, खसरा आदि पंचायत भवन में ही बनाये जाने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गांव में खुली बैठक कर आवास की चाभी वितरित करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कटे हुए लाभार्थियों हेतु खुली बैठक कर समीक्षा की बात कही। मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने यह भी सख्त हिदायत दिया की ग्राम विकास अधिकारी,लेखपाल व अन्य कर्मचारी अपने रोस्टर के मुताबिक समय से पंचायत भवन में उपस्थित हो। जिससे ग्रामवासी अपनी समस्या बता सके और उनका निश्चित समय में निदान करें। कहा की गावों की मुख्य समस्या जल निकासी की व्यवस्था की जाय। जिससे बरसात में समस्या न हो। बाढ़ प्रभावित गावों में बरसात के पहले ही प्राथमिक व्यवस्थायें दुरस्त करने को कहा। हिदायत दिया की समीक्षा के सभी बिंदुओं को धरातल में परिलक्षित होना चाहिये।

इस मौके पर कमासिन मण्डल अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा, मर्का मण्डल अध्यक्ष सोहन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमासिन रेवती रमण मिश्रा, पूर्व सदस्य प्रांतीय परिषद उधौ सिंह परिहार, खण्ड विकास अधिकारी अमित यादव व ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। और चिकित्सकों को समुचित इलाज व्यवस्था के सख्त निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
