- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र केग्राम गलौली,पैलानी डेरा में जन संवाद चौपाल एवं पपरेंदा में स्वच्छता अपशिष्ट निवारण कार्यक्रम में भाग लिया। गांव के लोगों की समस्याओं को सुना। उनके निराकरण के आदेश दिये।

कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अधिकारी पात्र व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर रहें हैं।

राज्यमंत्री जल शक्ति रामकेश नें इस दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। गांव में कराये गए विकास कार्यों को देखा।

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसान एवं गरीब व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा हैं।

किसान सम्मान निधि से किसानों के खातों में धनराशि उपलब्ध कराई गई। गरीब जनता को निःशुल्क राशन वितरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पेंशन सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों के जीवन में परिवर्तन आया है।

इसी क्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद स्वच्छता अपशिष्ट निवारण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अपने संबोधन में गांव को स्वच्छ बनाने पर जोर देने के साथ घर का गीला और सूखा कचरा एकत्रित करने के लिये बाल्टियों वितरित कीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
