City News Uttar Pradesh
वाटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा डा.नंदिता पाठक की गई सम्मानित
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

वाटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा डा.नंदिता पाठक की गई सम्मानित

  • विनोद मिश्रा

नयी दिल्ली। वॉटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा आयोजित वॉटर वॉरियर्स फॉर पीस 2023-2024 कार्यक्रम में देश में जल पर काम कर रहे योद्धाओं के साथ मध्यप्रदेश की डॉ नंदिता पाठक भी सम्मानित हुई। वॉटर डाइजेस्ट के वार्षिक समारोह में जल के क्षेत्र में समाज हित में काम करने वाले चुनिन्दे प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। वाटर डाइजेस्ट के एडिटर अनुपमा मधोक सूद एवं एडिटर इन चीफ ए बी पण्ड्या विगत वर्षों से जल योद्धाओं का सम्मान करते आ रहे हैं।

वाटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा डा.नंदिता पाठक की गई सम्मानित
Dr. Nandita Pathak honored by Water Digest organization

जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। टिम कर्टिस निदेशक यूनेस्को, अनुपमा सूद, ए बी पण्ड्या विशिष्ट अतिथि रहे। जल शक्ति मंत्री ने डॉ नंदिता पाठक का सम्मान किया। डॉ नंदिता पाठक नें भारत रत्न नानाजी देशमुख के मार्गदर्शन में लगातार 22 वर्ष तक चित्रकूट क्षेत्र में समाजोपयोगी काम किया। तदोपरांत वे जल संचय के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, वाटर डाइजेस्ट, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रही है।

वाटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा डा.नंदिता पाठक की गई सम्मानित
Dr. Nandita Pathak honored by Water Digest organization

यह सम्मान प्राप्त करने के बाद नंदिता जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत एम्बेसडर के नाते काम करने की भी बात कही। पद्मश्री कैलाश खेर जी, डॉ एस पी गौतम, कुलपति जे एन के वि वि जबलपुर प्रो. पी के मिश्रा, पूर्व महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन श्री राजीव रंजन मिश्रा, अनुपमा सूद, अंजना पंथ, नेहा, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महा निदेशक जी .असोक कुमार जी, गंगा विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भरत पाठक जी सहित नमामि गंगे अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं का डा० पाठक नें आभार व्यक्त किया।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला ‘करोड़ों का खेल बंद’ अब चेहरा बनेगा चाबी

Banda : कोरोना नें मरीजों की फूलाई सांसे, ऑक्सीजन जुटाने में स्वास्थ विभाग का छूटा पसीना !, मौत का मंजर जारी ! …

बांदा दुष्कर्म कांड: तीनों आरोपी रईसजादे करेंगे न्यायालय में समर्पण ? पुलिस टीमें फेल ?

City News Uttar Pradesh

Banda : आईजी नें कोतवाली का किया निरीक्षण, मेस के भोजन का लिया स्वाद…

City News Uttar Pradesh

जिला नेतृत्व में बदलाव की भाजपा नें शुरू की प्रक्रिया: पर्यवेक्षक नें लिया फीड बैक

नरैनी विधान सभा है “रोमांचित” : “मन बागवां” कर दिया है वीरेंद्र साक्षी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़