City News Uttar Pradesh
राजनीति : सपा में अख‍िलेश चाचा श‍िवपाल को दे सकते हैं बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, ड‍िंपल की जीत से खत्‍म हुईं दूर‍ियां
उत्तर प्रदेश

उपचुनाव: शिवपाल यादव बोले- हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं, नेताजी के आदर्शों पर चलना

  • ब्यूरो रिपोर्ट

हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं…हमें नेताजी के आदर्शों पर चलना है। यह बात शुक्रवार को इटावा जिले में जसंवतनगर क्षेत्र में चल रही जनसभा में शिवपाल यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने कोई भी विकास का कार्य नहीं किया है। नेताजी के निधन के बाद यह पहला चुनाव है।


प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में कभी भी झगड़ा नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं से बोले कि सभा आने वाले लोगों की गाड़ियों को सीओ और एसओ आने से रोक रहा था इनकी धमकी में मत आना। शिवपाल यादव ने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। शिवपाल बोले कि वोटर लिस्ट से नाम सैंकडों की संख्या में नाम काट दिए हैं। कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। जनता में किसी का भी विश्वास नहीं जीता है। किसानों को बर्बाद कर दिया है। दो माह से नहरें सूखी पड़ी हैं। करोड़ों नौजवानों को नौकरी देने के वायदे पूरे नहीं किए हैं। 15 लाख के झूठे वायदे पर राज कर रहे हैं।

उपचुनाव: शिवपाल यादव बोले- हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं, नेताजी के आदर्शों पर चलना
By-election: Shivpal Yadav said – We can give full life to Akhilesh, follow the ideals of Netaji

– जो समाज और गुरु का नहीं हुआ, किसका होगा

मैनपुरी लोकसभा चुनाव तय कर देगा डिंपल को इतने वोटों से जिताना कि भाजपा की जमानत जब्त हो जाए। भाजपा प्रत्याशी यदि सही शिष्य होता, तो पार्टी छोड़ता ही नहीं। साथ ही, जाने से पहले गुरु से आज्ञा लेकर जाता। जो समाज का नहीं हुआ, गुरु का नहीं हुआ…किसका होगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली या लखनऊ की सरकार हो जनता का कोई काम नहीं किया। किसी भी किसान को खाद नहीं मिली है और एक बोरी खाद 1800 रुपए में मिल रही है। पूरी रात गाय और सांड से फसलों को रखवाली नहीं मिल रही है। एसडीओ एक महीने में कई लाख रुपए की वसूली करता है। ये सरकार मुठ्ठी भर पूंजीपतियों की मदद कर रही है। पुलिस खुलेआम रिश्वत लेती है। चार बार सपा सरकार रही किसी पर छापे मारे गए। इन दोनों भ्रष्ट सरकारों का भविष्य मैनपुरी लोकसभा चुनाव तय करेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मची धूम : जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : टाप टेन का 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार …

शिक्षा विभाग का ‘अल्टीमेटम’: समय पर कोर्स नहीं तो ‘शिक्षकों’ को मिलेगी ‘सज़ा’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : पीएम और सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर न हो ढिलाई !

City News Uttar Pradesh

आईजी का निरीक्षण और निर्देश : थाना गपबाजी से नहीं गश्त से चलाये ! …

City News Uttar Pradesh

Banda – शिक्षिको नें सुनाया दुखड़ा,निस्तारण की हुई कार्यवाई…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़