
- विनोद मिश्रा
बांदा। रिश्तों पर भरोसा करें तो आखिर किस पर करें? बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र से सामने आई चोरी की इस वारदात ने रिश्तों की नींव तक हिला दी है। जिस घर में अपना समझकर भरोसा किया गया, उसी घर के सदस्य ने कथित तौर पर भरोसे की दीवार में सेंध लगा दी। भाभी के कमरे से करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब हुई, लेकिन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने महज तीन दिन में पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकलोढ़ी का है।

यहां रहने वाले दयाराम ने 16 अगस्त को पुलिस को सूचना दी कि उनके घर से कीमती आभूषण और नकदी चोरी हो गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर थाना प्रभारी चन्द्रप्रकाश तिवारी ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त की रात घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शुरुआती तौर पर मामला किसी बाहरी चोर की करतूत नजर आ रहा था, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई घर के ही एक सदस्य की तरफ घूमने लगी। पुलिस ने सुराग जुटाए, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की।

इसी बीच पुलिस को अहम सूचना मिली और 18 अगस्त को गोकुल पुरवा-इटरा मिलौली मार्ग पर स्थित पुलिया के पास दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से रामबली पुत्र दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कथित तौर पर चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आभूषणों में सोने की 2 जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, मनचली, लॉकेट माला और चांदी की छागल, हाफपेटी, कमरपेटी व 2 जोड़ी पायल शामिल हैं। बरामद माल की कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। इस सनसनीखेज खुलासे में थाना प्रभारी चन्द्रप्रकाश तिवारी के साथ उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ दुबे, हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव, कांस्टेबल आदित्य और महिला कांस्टेबल प्रीति यादव की टीम शामिल रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
