City News Uttar Pradesh
जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : “नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को घनघोर अंधेरे और झमाझम बारिश के बीच धूमधाम से मनाई गई। कान्हा के जन्म पर अति उत्साह देखा गया। देर रात तक आयोजनों की धूम रही। रात 12 बजते ही भक्तों ने उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"

विधिवत पूजा-अर्चना हुई और व्रत का पारण किया गया। बच्चों में खासा उत्साह था। पुलिस लाइन में भी भव्य जन्मोत्सव मनाया गया।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"

आधी रात घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गईं। घंटे-घड़ियाल और शंख के साथ नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की और राधे-कृष्ण के जयकारे गूंज उठे। बधाई गीत गाए गए।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद  घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"

शहर के प्रमुख कटरा के रामदरबार मंदिर, अयोध्यावासी मंदिर, कैलाशपुरी और लक्ष्मी-नारायण मंदिर (छोटी बाजार), बांबेश्वर पर्वत में स्थित राधा-कृष्ण, महेश्वरी देवी, संकट मोचन आदि मंदिरों में भक्तों ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया। कटरा राम दरबार में जन्म के साथ हीं सोहर गीतों की गूंज राही।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"

मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगी बिजली के झालरों से मंदिर जगमगाते रहे। राधे-कृष्ण की झांकियां सजाई गईं। घरों में भी कान्हा के वेशभूषा में बच्चों को सजाया गया।

जन्माष्टमी पर गूंजा बांदा : "नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की"

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल आदि जनप्रतिनिधियों के अलावा डीएम नगेन्द्र प्रताप, एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी व कर्मी देर रात तक मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए 22 अवैध असलहे, दो गिरफ्तार, गांव में चल रहर था निर्माण

City News Uttar Pradesh

टमाटर की कीमत पर कब लगेगी लगाम ? अब 160 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का पैगाम, “लेलो आम के आम गुठिलियो के दाम” …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “यही माह अंतिम यही माह भारी” से बेचैन, जांच अंतिम स्टेज पर ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बताया पीएम मोदी से देश को क्या मिल रहा है लाभ

ब्रेकिंग न्यूज़