- विनोद मिश्रा
बांदा। वर्षा के बीच बिजली जमकर कहर बरपा रही है। अलग-अलग जगह खेतों में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। एक अन्य जगह बिजली की चपेट में आकर मासूम झुलस गई। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गोंडा गांव निवासी केशव प्रसाद की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री पखवारा भर पहले अपने मायके बबेरू कोतवाली के ग्राम टोलाकला पिता रामरतन यादव के घर गई थी। वहां गुरुवार शाम वह अपने भाई द्ददू को ट्यूबवेल में खाना देने गई थी। वहां वर्षा शुरू होने पर भीगने से बचने के लिए वह खेत में बनी झोपड़ी के अंदर छिप गई । तभी तेज गरज के साथ बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से स्वजन बेहाल हो गए।

उन्होंने बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। बबेरू एसडीएम सुरभि शर्मा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दैवीय आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। एक अन्य बिजली गिरने की घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौहाई की है।
वहां के देवकुमार की 32 वर्षीय पत्नी ममता व रामहित की 25 वर्षीय पत्नी माया गुरुवार शाम खेतों में धान की बेड़ लगा रहीं थीं। वर्षा शुरू होने पर तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। दोनों झुलसी महिलाओं को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी राजबहादुर की सात वर्षीय पुत्री काजल गुरुवार दोपहर घर के आंगन में खेल रही थी। बिजली गिरने से वह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
