27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, वाहन को साइड देने में दीवार से टकराई बाइक
उत्तर प्रदेश

बड़ा हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, मरने वाले थे दो सगे भाई

चित्रकूट। तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई है। मारने वालों में दो सगे व एक चचेरा भाई है। तीनों बाइक से निमंत्रण करने जा रहे थे।
यह घटना मऊ कोतवाली के लालता रोड के पास देर शाम करीब साढ़े आठ बजे झांसी-मीरजापुर हाईवे-35 पर हुई। मऊ कोतवाली के मोहनी निवासी बोधी रैदास का 35 वर्षीय बेटा भैरव प्रसाद रैदास, अपने छोटे भाई 30 वर्षीय राम प्रकाश और चचेरे भाई 28 वर्षीय राजू रैदास पुत्र भगवानदीन के साथ बाइक से निमंत्रण करने सिकरो गांव जा रहे थे।

बड़ा हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, मरने वाले थे दो सगे भाई
Big accident: Traumatic death of three bike riders due to collision with high speed truck on Jhansi-Mirzapur highway, two real brothers were to die

बताते हैं कि जैसे तीनों लालता रोड़ के पास पहुंचे तो सामने राष्ट्रीय राजमार्ग में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। बाइक ट्रक में फंस कर करीब 200 मीटर तक घिसट गई। जबकि तीनों युवक बुरी तरह कुचल गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बीच हाईवे पर हुए हादसे से जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
वहीं परिवार को युवकों के मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। मऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे का कारण बेसहारा गोवंशी पशु बताए जा रहे हैं। ट्रक काफी तेज था। पशुओं को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवकों पर चढ़ गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक का पता किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राहुल गांधी के ‘संघर्षों’ को सलाम: बांदा कांग्रेस ने जन्मदिन को बनाया ‘जनभावना’ का पर्व

डीएम साहब होशियार: बांदा की बेसिक शिक्षा ‘लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर’ ? विभाग का ‘नीरो’ बजा रहे ‘चैन की वंशी’ !

City News Uttar Pradesh

किसान कैसे बने कुबेर, जब योजनायें हो रही ढेर ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें ‘जीता दिल’: बोले- मैं आपका सेवक हूँ, मुझसे मिलें और बतायें ‘समस्या’

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें सुशासन सप्ताह का पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

मजदूर की तालाब में डूबने से मौत : चौबिस घंटे बाद निकल पाया शव

ब्रेकिंग न्यूज़