City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग नें डाक्टरों का बजा दिया ढोल : स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा में खुली पोल
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग नें डाक्टरों का बजा दिया ढोल : स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा में खुली पोल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकमें स्वास्थ सेवाओं की पोल खुल गई। फिर क्या था डीएम अनुराग की नाराजगी की गाज कई प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों पर गिरी। वेतन रोक दिया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की ।

डीएम अनुराग नें डाक्टरों का बजा दिया ढोल : स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा में खुली पोल
DM Anurag played the drum of doctors: Open poll in review of health services

कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रगति खराब पाये जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बिसण्डा का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया। 15 से 17 आयु वर्ग तथा 12 से 14 आयु वर्ग के प्रगति खराब पाये जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बांदा अर्बन को कठोर चेतावनी के साथ माह जुलाई का वेतन रोका।

डीएम अनुराग नें डाक्टरों का बजा दिया ढोल : स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा में खुली पोल
DM Anurag played the drum of doctors: Open poll in review of health services

इसी क्रम में कोवडि 19 की प्रीकाशन डोज प्रगति खराब पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महुआ, कमासिन, तिन्दवारी का स्पष्टीकरण मांगा गया। टीकाकरण की रैंकिग खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी जम कर आग बबूला थे। नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का अग्रमि आदेशों तक वेतन रोक दिया ।

डीएम अनुराग नें डाक्टरों का बजा दिया ढोल : स्वास्थ सेवाओं की समीक्षा में खुली पोल
DM Anurag played the drum of doctors: Open poll in review of health services

आयुष्मान भारत के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कमासिन, तिन्दवारी की प्रगति खराब पायी गयी जिसमें जिलाधिकारी नें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्त सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला अस्पताल महिला की अधीक्षिका सुनीता सिंह, जिला अस्पताल पुरूष अधीक्षक एसएनमिश्रा, डाॅ0 संजय सहवाल सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश विकास की “नब्ज” परखने “गांव-गांव” पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

उप मुख्यमंत्री की सभा में जन सैलाब बना चर्चा : गूंजा “जय प्रकाश तय प्रकाश”

City News Uttar Pradesh

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !

बसपा का भाजपा पर हमला : कार्यकाल पूरा, पर तिंदवारी का विकास अधूरा !

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलेगा ‘शुद्ध सोना’ ग्राहकों की रहेगी ‘चांदी’ : बीआईएस ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़