- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निकाय चुनाव में धांधली के आरोपों को निराधार एवं हास्यास्पद बताया। कहा की हमारी पार्टी हमेशा चुनावी मूड में रहती हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं नें कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला भी बोला।

अपने आवास में औपचारिक भेंट में मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव के पास आरोप लगाने के सिवा कुछ बचा नहीं है। चुनाव आयोग पर आरोप लगाना बेहद हास्यास्पद है। सपा सरकार के कार्यकाल में धांधली को लोग भूल नहीं गए हैं। चुनाव आयोग ने पूरी निष्पक्षता से निकाय चुनाव कराए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव पर उन्होंने दावा किया हर जाति- धर्म के लोग हमारे साथ हैं। बिना भेदभाव के हमने सुशासन, विकास और सुरक्षा दिया। संकल्प पत्र को लागू किया।
हमारी सरकार ने जनता को भयमुक्त वातावरण दिया है। अपराधी पहले संरक्षण पाते थे। उनको हमने सजा दिलाने का काम किया है। राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें नगर निकाय चुनाव के नतीजे पर कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन और भगवान होती है। जनता जानती है कि हमें क्या जजमेंट देना है। पिछली सरकारों में हुए भेदभाव को भी जानती है। राज्य मंत्री निषाद ने कहा की हमारे कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच पहुंचाने का तन्मयता से कार्य कर रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
