City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 : हमीरपुर में कल दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश, तैयारियां तेज
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022 : हमीरपुर में कल दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश, तैयारियां तेज

 

हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को राठ व मौदहा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने की अपील करेंगे। जिनका प्रोटोकाल उनके निजी सचिव गंगाराम के द्वारा जारी किया गया है।

यूपी चुनाव 2022 : हमीरपुर में कल दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश, तैयारियां तेज
UP Election 2022: Akhilesh will address two election public meetings in Hamirpur tomorrow, preparations intensified

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम के द्वारा जारी किए गए प्रोटोकाल के अनुसार सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्राइवेट हेलीकाप्टर राठ कस्बा स्थित ब्रह्मानंद डिग्री कालेज में बनें हेलीपैड में उतरेगा। जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और फिर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 1:40 बजे वह हेलीकाप्टर से मौदहा कस्बा की ओर प्रस्थान करेंगे। करीब दो बजकर पांच मिनट में वह मौदहा कस्बा स्थित रहमानियां इंटर कालेज खेल का मैदान में बने हेलीपैड में उतरेंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस तरह से करीब डेढ़ घंटे तक वह जिले में रुकेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। जिसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।

यूपी चुनाव 2022 : हमीरपुर में कल दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश, तैयारियां तेज
UP Election 2022: Akhilesh will address two election public meetings in Hamirpur tomorrow, preparations intensified

विधानसभा के तृतीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आगामी 14 फरवरी की दोपहर रहमानिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान कप्सा मार्ग के निकट सपाइयों ने उनके मंच व हेलीपैड बनाने का सिलसिला तेज कर दिया है। शनिवार को सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर कहा कि कोरोना का पालन के साथ ही अनुमति पत्र के शर्तों के हिसाब से ही सभा की जाए। सदर विधानसभा का मौदहा क्षेत्र अल्पसंख्यक समुदाय बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। रहमानिया इंटर कालेज के खेल मैदान जहां हेलीपैड और उसी के निकट सभा स्थल का मंच बनाया जा रहा है। बैरीकेडिंग की जा रही है। शनिवार को यहां आए अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण के लिए लाई गई ईटों की गुणवत्ता देखी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड वासियों को सफर में मिलेगा आनंद, हरियाली की होगी बहार : प्रकाश द्विवेदी

City News Uttar Pradesh

जनपदीय खेल में विधायक प्रकाश बनें आकर्षण : संसद एवं सुनील नें समझाया महत्व

City News Uttar Pradesh

यूपी : फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित, राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में तलाश जारी ​…

झांसी- बांदा – प्रयागराज ट्रेन का नैनी तक ही होगा संचालन

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का प्रयास : सिध्ध पीठ पाथा देवी का पर्यटन रूप में हो विकास

पचहत्तर हजार तक बिक रहा दुंबा, 1.20 लाख में तोतापुरी, बकरा मंडी में रौनक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़