- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्यालय के कोर्ट परिसर में एक दुर्लभ प्रजाति का जीव आ गया। इससे अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया। ज्यादातर अधिवक्ता अपना अपना चेंबर छोड़कर भाग गए। इस बीच सूचना पर मौके वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके उसे पकड़ कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में अधिवक्ता अपने बस्ते में थे। तभी नई बिल्डिंग के पास स्थित पानी की टंकी के पीछे एक विलुप्त प्रजाति का जानवर दिखाई पड़ा। जिसे देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वकील अपना चेंबर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन कर्मियों ने मौके उस जानवर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने उक्त जानवर को दुर्लभ प्रजाति का बताया है। हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि ये यहां कहां से आया और पानी की टंकी में क्या कर रहा था।

अधिवक्ता चिंतामणि ने बताया कि कि हम लोग सभी अपने अपने बस्ते पर बैठे थे तभी कुछ लोगों ने देखा कि टंकी के अंदर दुर्लभ प्रजाति का कोई जानवर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है लेकिन निकल नहीं पा रहा है। देखते-देखते कचहरी परिसर में वकीलों की भीड़ लग गई । इतना खतरनाक दिख रहा है किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही है उसके करीब जाएं और देखें कि कौन सा जानवर है। सैकड़ों वकीलों ने देखा लेकिन बता नहीं पा रहे हैं कि जानवर किस प्रजाति का है और यहां पर कैसे आया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
