30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बिसंडा में चोर गिरोह : पुलिस के लिये बन गये हैं चुनौती !
उत्तर प्रदेश

बिसंडा में चोर गिरोह : पुलिस के लिये बन गये हैं चुनौती !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिसंडा में चोरी व लूट की वारदातों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 3 महीनों से बाइकों से लेकर कई गांव में अज्ञात चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाओं में अचानक इजाफा होने से आम जनता परेशान है। थाना पुलिस चोरियों पर लगाम लगाने में विफल सी साबित है। पुलिस पर बाइक चोर गिरोह भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं, हर रोज चुनौती दे रहे हैं।

बिसंडा में चोर गिरोह : पुलिस के लिये बन गये हैं चुनौती !
Thieves gang in Bisanda: Challenge has become for the police !

क्षेत्र से दिनदहाड़े चोर बाइकों को चुरा कर ले जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में वह मकानों, स्कूल, ग्राम पंचायत, प्राथमिक विद्यालय व स्वास्थ्य केंद्रों को निशाना बनाने में लगे हैं। कुछ मामलों में पीड़ित द्वारा शिकायत स्थानीय थाने में आकर दर्ज करवाई जाती है, लेकिन अधिकांश में शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस इन वारदातों में सुराग नहीं जुटा पा रही । ऐसे में बिसंडा में लोगों में खौफ बढ़ रहा है। यही नहींआरोप है की पुलिस अपनी छवि वरिष्ठ अधिकारियों के सामने साफ सुथरी रखने के लिए बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखने में भी आनाकानी कर रही है।

विगत दिनों दिनांक 4 मार्च को लवलीटीका मऊ निवासी युवक कालका प्रसाद पुत्र कलुआ ने थानाध्यक्ष को अपने दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि वह थाना क्षेत्र से चंद कदम की दूरी पर बिसंडा अतर्रा मार्ग में ब्लॉक के सामने स्थित अंडे की दुकान पर रात्रि 8 बजे अपनी बाइक खड़ी कर अंडे खाने लगा। कुछ देर बाद जब उसने देखा तो उसकी गाड़ी मौके पर नहीं थी। जिसका आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई । पुलिस ने बाइक चोरों का सुराग खुद खोजने के लिए कह मौके से रफा दफा कर दिया। युवक ने बताया कि उसकी बाइक चार वर्ष पुरानी है। वो बांदा रोड तालाब के पास मोबाइल की दुकान खोले है। बाइक न होने से व्यवसाय में उसको काफी दिनों से घाटा उठाना पड़ा है। पुलिस में शिकायती पत्र देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास ? बनी हास्यास्पद स्थिति

City News Uttar Pradesh

डॉ. दीपेश भारत मिश्र ने बढ़ाया बांदा का मान: कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन रचा कीर्तिमान

City News Uttar Pradesh Desk

एक महीने से ‘गांव’ में दो हजार लोग ‘कैद’: बीमार ‘तड़प’ रहे, राशन ‘खत्म’ !

City News Uttar Pradesh Desk

नशे के बाड़े में खड़ी थी ‘गांजे की फसल’ : पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, 43 किलो जब्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़