26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का विपक्ष पर वार: वोट बैंक के 'सौदागर' मुस्लिम समाज को कर रहे गुमराह
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर वार: वोट बैंक के ‘सौदागर’ मुस्लिम समाज को कर रहे गुमराह

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देशभर में बहस का केंद्र बना वक्फ संपत्ति सुधार कानून की सियासत एक बार फिर वक्फ सुधार विधेयक को लेकर गर्मा गई है। भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने वक्फ सुधार कानून को मुस्लिम समाज के लिए एक “ऐतिहासिक और जनहितैषी कदम” बताया है।

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर वार: वोट बैंक के 'सौदागर' मुस्लिम समाज को कर रहे गुमराह

डीएम कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर इस मुद्दे पर अनर्गल हल्ला मचा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि नया कानून मुस्लिम समाज के कमजोर, यतीम, विधवा और जरूरतमंद तबकों को सशक्त बनाएगा।

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर वार: वोट बैंक के 'सौदागर' मुस्लिम समाज को कर रहे गुमराह

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि, “यह कानून मुस्लिम समुदाय के उस तबके के लिए रोशनी की किरण है जो अब तक वक्फ संपत्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी का शिकार रहा है।” उन्होंने आगे बताया कि नए कानून में ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे वक्फ बोर्ड की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके और आम मुसलमान को उसका हक मिल सके। इस अवसर पर भाजपा द्वारा वक्फ सुधार को लेकर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की भी जानकारी दी गई।

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर वार: वोट बैंक के 'सौदागर' मुस्लिम समाज को कर रहे गुमराह

जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में भ्रम तोड़ने और सच्चाई सामने लाने के लिए अभियान चलाएगी। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा, “यह कानून मुस्लिम समाज को नये युग की ओर ले जाने वाला कदम है। विपक्ष इसे राजनीतिक चश्मे से देख रहा है, लेकिन सच्चाई जमीन पर दिखेगी।” विधायक द्विवेदी और भाजपा नेतृत्व ने यह साफ कर दिया है कि वक्फ संपत्तियों पर वर्षों से चल रही अनियमितताओं को खत्म कर अब मुस्लिम समाज को उसका असली हक दिलाने की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा इसे सामाजिक सुधार का ऐतिहासिक मौका मान रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक हथकंडा बताकर विरोध कर रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान साड़ी खंड एक में भाजपा के पूर्व सांसद की ‘डकैती’ ? प्रशासन बना धृतराष्ट्र !

City News Uttar Pradesh

Banda : दफन शव अब खोलेगा अपनी मौत का असली रहस्य !

City News Uttar Pradesh

अमावस्या मेला ट्रेन सेवा चार जुलाई से हो गई शुरू: छह जुलाई तक रहेगी सुविधा

City News Uttar Pradesh

स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

City News Uttar Pradesh

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh

गरीबी नहीं बनेगी ‘मंजिल’ की दीवार: ‘कामयाबी की पाठशाला’ को मिलेगी उड़ान

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़