City News Uttar Pradesh
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये लोक निर्माण नें किया मानकों में बदलाव: सर्वे शुरू
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये लोक निर्माण नें किया मानकों में बदलाव: सर्वे शुरू

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के मानकों में बदलाव किया है। अब 150 से ज्यादा आबादी वाली मजरों को पक्के मार्गों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। अभी तक यह 250 से ज्यादा आबादी वाले मजरों तक लागू था। हर ब्लॉक के जेई से इसी माह रिपोर्ट लेकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये लोक निर्माण नें किया मानकों में बदलाव: सर्वे शुरू

कई गांव-मजरें ऐसे हैं, जहां सड़कें नहीं है। सड़कों के अभाव में यहां का विकास अटका हुआ है। इसके पीछे एक वजह सड़कों के निर्माण में मानक की बंदिशें एक प्रमुख कारण बनी हुई थीं। इसमें अब शासन ने बदलाव की रणनीति तैयार करते हुए फेरबदल किया है। अब लोक निर्माण विभाग ने ऐसे मजरों और बसावटों का सर्वे शुरू कर दिया है, जहां की आबादी 150 के आसपास है।

पीडब्ल्यूडी का बड़ा घोटाला: एक ही हाईवे के लिए दो बार स्वीकृत कराए करोड़ों रुपये

अभियंताओं की टीमें गांवों में पहुंच रही है। सर्वे के दौरान मजरे से मुख्य सड़क तक की दूरी और आबादी को अंकित किया जा रहा है और इसे जिओ टैग भी करना होगा। टीम अधिकारियों को रिपोर्ट देंगी। इसके बाद विभाग इन मजरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करेगी और मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। अभियंताओं को इस माह के अंत तक का समय दिया गया है। सभी सहायक अभियंताओं को इसकी लगातार मॉनीटरिंग करने के आदेश भी दिए गए हैं। अब आबादी क्षेत्र में जो बदलाव किया गया है, उससे कई मजरों में सड़क निर्माण के रास्ते खुल जाएंगे। यहां सड़क बनने से सूरत बदल जाएगी, साथ ही विकास भी होगा।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर का ‘सियासी शंखनाद’: पीडीए पंचायत में उठी ‘सत्ता परिवर्तन’ की ललकार

किसानों को नहीं मिल रही खाद : बसपा नेता जयराम हुये खफा, बंटवाई खाद

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया: पालिका में ऐतिहासिक होली मिलन की तैयारियां पूरी

City News Uttar Pradesh

एक झपकी में ‘खड़ी हो गई मौत’: एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक की मौत, 13 घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज के प्रवक्ता बनाए गए ईनएटी सर्जन डा. मुकेश ..

प्रतिनिधि अंकित ‘घटिया निर्माण’ पर ‘भड़के’: भुगतान रोकने की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़