
- विनोद मिश्रा
बांदा। देश की राजनीति में जिस बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता और दलित स्वाभिमान का प्रतीक माना जाता है, अब उन्हीं की तस्वीरों से सियासत की साजिशें रची जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक विवादित तस्वीर ने दलित समाज में उबाल ला दिया है। पोस्टर में बाबा साहब और अखिलेश यादव का चेहरा मिलाकर एक साझा चित्र जारी किया गया है, जिसने पूरे प्रदेश में बवाल मचा दिया है।

बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र के कचहरी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव पर बाबा साहब का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत और नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने किया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “इतिहास में किसी ने बाबा साहब का इतना बड़ा अपमान नहीं किया होगा। तस्वीर में खुद को बाबा साहब के समकक्ष दिखाकर अखिलेश ने न केवल दलित अस्मिता पर हमला किया है, बल्कि पूरे देश के संविधान को चुनौती दी है।” उन्होंने सवाल उठाया “क्या अब सत्ता की भूख में नेता इतने गिर जाएंगे कि एक महापुरुष के सम्मान से भी खिलवाड़ करेंगे ?”

विवादित पोस्टर में बाबा साहब और अखिलेश यादव के चेहरों को मर्ज कर एक साझा चेहरा बना दिया गया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह “दलित सम्मान और बाबा साहब की विचारधारा पर एक सुनियोजित हमला” है। धरने में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा “दलित समाज सिर्फ वोट नहीं है। बाबा साहब का सम्मान किसी भी राजनीतिक एजेंडे से बड़ा है।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
