30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने "संविधान" को बताया देश की "शान": बोले- इसकी की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने “संविधान” को बताया देश की “शान”: बोले- इसकी की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिन्दवारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल जसपुरा में भाजपा द्वारा आयोजित “संविधान गौरव अभियान” में संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए इसे देश की शान और अभिमान बताया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया और नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया।

मंत्री रामकेश ने "संविधान" को बताया देश की "शान": बोले- इसकी की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री निषाद ने कहा, “हमारा संविधान न केवल हमें हमारे अधिकारों की सुरक्षा देता है, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों का भी बोध” कराता है। संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ करने का यह अवसर हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि संविधान का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है और इसके प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

मंत्री रामकेश ने "संविधान" को बताया देश की "शान": बोले- इसकी की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

मंत्री निषाद ने कहा कि संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर ही हम एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे संविधान के प्रति अपने दायित्वों को समझें और एकजुट होकर सामाजिक समरसता और विकास में योगदान दें। “आइए, हम सभी मिलकर संविधान की गरिमा बनाए रखें और अपने देश को और अधिक प्रगति की ओर ले जाएं”।

मंत्री रामकेश ने "संविधान" को बताया देश की "शान": बोले- इसकी की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री निषाद ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और बताया कि यह हमें एक दिशा और उद्देश्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति जागरूक रहना और इसका पालन करना ही एक प्रगतिशील और न्यायसंगत समाज की नींव है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सीएम योगी ने की मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई गंभीर चर्चा …

लगातार बढ़ती ठंढ़ी नें किसानों की चिंता बढ़ाई : फसलों पर पाले का प्रकोप लपलपया

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

पालिका प्रतिनिधि अंकित द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता रखने की दी हिदायत

City News Uttar Pradesh

रालोद नेता वीरेंद्र साक्षी बने जनता में आकर्षण का केंद्र …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘तिरंगा यात्रा’ को दी रफ्तार: 10 से 15 अगस्त बांदा बनेगा ‘देशभक्ति’ का ‘गढ़’

ब्रेकिंग न्यूज़