![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर “यूपी-भारत का ग्रोथ इंजन” थीम पर जिलेभर में 25 से 27 मार्च तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा।

25 मार्च को प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, विश्वकर्मा योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना और विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत लाभार्थियों को टैबलेट वितरण किया जाएगा। 26 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में युवा स्वरोजगार, पीएम स्टार्टअप योजना, स्वनिधि योजना, टूल किट/ऋण वितरण और लघु उद्यमियों के लिए योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

27 मार्च को महिला कल्याण और श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे, जिसमें आंगनबाड़ी, बीसी सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना और स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का पंजीकरण और आयुष्मान कार्ड वितरण भी किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

सर्किट हाउस सभागार में प्रमुख सचिव सहायतित परियोजना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं नोडल अधिकारी पनधारी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी जे. रीभा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों को समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और एक परामर्शदाता समिति का गठन किया गया है, ताकि कार्यक्रमों की निगरानी की जा सके। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, व्यापार मंडल, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
