29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : पिता ने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, बाल-बाल बचा बेटा, गोली दीवार में जा धंसी, पुलिस ने एफआईआर की दर्ज
उत्तर प्रदेश

बांदा : संदिग्ध हालात में युवक के पैर में लगी गोली, रंजिश में हमले की जताई आशंका

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा में संदिग्ध हालात में युवक के पैर में गोली लग गई।बताया जाता है वह बाइक से अतर्रा से बदौसा स्थित घर लौट रहा था। युवक ने बदौसा थाने में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसे नरैनी सीएचसी भेजा गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाएं पैर में गोली लगने से पुलिस घटना को संदिग्ध मान जांच कर रही है।

बांदा : संदिग्ध हालात में युवक के पैर में लगी गोली, रंजिश में हमले की जताई आशंका
Banda: Youth shot in leg under suspicious circumstances, fear of attack in enmity

बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा माफी गांव निवासी कल्लू यादव का 20 वर्षीय पुत्र राजकिशोर गुरुवार को अतर्रा गया था। देर रात वहां से घर से लिए बाइक से चला था। बिसाइल नाला के पास गोली लगने से घायल हो गया। वह जख्मी हालत में घर पहुंचा, जहां से स्वजन थाना ले गए। पुलिस ने इलाज के लिए नरैनी सीएचसी भेजा, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसे किसी ने गोली मार दी है। बाइक के नहीं गिरने और खुद चलाकर घर पहुंचने को लेकर पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है।

– पिता ने गांव के लोगों से जताई रंजिश

एंबुलेंस चालक अखिलेश व ईएमटी राहुल कुमार ने बताया कि बाएं पैर में गोली लगी थी। घायल युवक के पिता ने बताया कि उनकी गांव के लोगों से दुश्मनी चलती है। रंजिशन किसी ने साजिश कर गोली चलाई है। उसके तीन लड़के हैं, जिसमे दो लड़के परदेस कमाने गए हैं। स्वजन के मुताबिक युवक गुजरात की एक कंपनी में काम करता है और होली पर्व को लेकर 16 मार्च को ही वहां से लौटा है। इधर, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ यूपी स्किल डेवलपमेंट कोर्स …

City News Uttar Pradesh

जिले के वरिष्ठ पत्रकार केशव गुप्ता का निधन : पत्रकारों में शोक की लहर

पूर्व विधायक दलजीत सिंह भाजपा में शामिल : जिले की सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh

घर बना कत्लगाह: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, बेटी के सामने ‘बिखर’ गई दुनिया !

आयुक्त की ललकार : हार नहीं मानूंगा, रार जरूर ठानूंगा ! …

प्रतिनिधि अंकित के सख्त तेवर से कपकपी: निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़