24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
धान खरीद में लापरवाही पर डीएम दीपा बिफरी: जमकर लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम दीपा बिफरी: जमकर लगाई फटकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय की समीक्षा बैठक हुई। धीमी खरीद एवं अनियमतता उजागर होने पर डीएम दीपा नें जमकर फटकार लगाई। धान क्रय केन्द्रो से धान का उठान न होने व जनपद में धान की धीमी खरीद को लेकर गहरा असंतोष जताया । उन्होंने विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र जसपुरा, खैराडा द्वितीय एवं नरैनी द्वितीय तथा पीसीएफ धान क्रय केन्द्र तिंदवारी किसान सेवा सहकारी समिति, क्रय विक्रय सहकारी समिति अतर्रा एवं मोतियारी मण्डी में धान की अत्यन्त कम खरीद होने को लेकर सम्बधिंत जिला प्रभारियों को फटकार लगाई । जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर धान खरीद में तेजी लाये जाने के साथ अवशेष धान का उठान तीन दिन के अन्दर कराने के निर्देश दिये।

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम दीपा बिफरी: जमकर लगाई फटकार
DM Deepa Bifri on negligence in paddy purchase: reprimanded fiercely

जिला खाद्य विपणन अधिकारी नें अवगत कराया कि जिले के सभी धान क्रय केन्द्रों का सम्बद्धीकरण राइस मिलों से हो चुका है। राइस मिलर्स से अग्रिम सीएमआर प्राप्त हो रहा है, जिससे एक सप्ताह के अन्दर क्रय केन्द्रों पर अवशेष धान का उठान किया जायेगा। समीक्षा में जिलाधिकारी ने पीसीएफ क्रय संस्था की सीएमआर चावल की बिलिंग शून्य होने के सम्बन्ध में जिला प्रबंधक, पीसीएफ का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बांदा व जिला प्रबंधक, यूपीएसएस को भी अवशेष बिलिंग तीन दिन के अन्दर कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा कृषको को देय भुगतान की बडी मात्रा अवशेष होने नाराजगी व्यक्त की गयी तथा क्रय संस्था पीसीएफ के जिला प्रबंधक, मोहित गुप्ता को कृषको का अवशेष भुगतान अविलम्ब कराने के निर्देश दिये।

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम दीपा बिफरी: जमकर लगाई फटकार
DM Deepa Bifri on negligence in paddy purchase: reprimanded fiercely

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित धान क्रय से सम्बधिंत अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि किसी क्रय केन्द्र पर जगह न होने अथवा बोरा न होने के कारण खरीद बाधित होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बधिंत के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन धान खरीद का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा धान खरीद का भुगतान किसानों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी जिला खरीद अधिकारी बांदा उमाकांत त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बांदा सी0पी0पाण्डेय व ए0आर0 कॉपरेटिव राजेश कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ, यूपीएसएस, मण्डी सचिव बांदा,अतर्रा,बबेरू आदि के साथ राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भुवनेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की हुई चर्चा, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शुरू किया हरियाली मिशन: पौधारोपण से शहर को बनाएंगे हरित

अमन हत्याकांड : बेटे की अस्थियों को सामने रख भाजपा नेता का अनशन, पुत्र की हत्या पर दंपती ने रोते हुए बयां की बेबसी

City News Uttar Pradesh

बांदा : पांच गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल …

जामिया अरबिया मदरसा के उलेमा हबीब नजीब पर ‘उठे सवाल’ ? एनआईए छापे से लेकर जमीन घोटालों तक आरोपों की ‘झड़ी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में कुत्तों का राज ! हर ‘गली-मोहल्ला’ बने ‘खतरे’ का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़