25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की हुई चर्चा, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे बैठक में मौजूद
उत्तर प्रदेश

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की हुई चर्चा, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विकासखंड कार्यालय के सभागार पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न की गई, जिसमें विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य भी मौके मौजूद रहे हैं। वही बैठक पर विकास कार्यों एवं राज्य वित्त14 वा वित्त 15 वा वित्त में हुए विकास कार्यों को लेकर चर्चा किया। और गौशाला में सोलर लाइट भी लगवाई गई है जिस पर विस्तार से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जानकारी दी गई, बरसात में जल निकासी की व्यवस्था व 2022 -23 की कार्य योजना बनाई गई,वहीं विकास कार्यों को लेकर सदन पर प्रस्ताव भी रखा गया हैं।

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की हुई चर्चा, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे बैठक में मौजूद
Development works were discussed in the meeting of Kshetra Panchayat, MLA and District Panchayat President were present in the meeting

मामला बबेरू कस्बे के विकास खंड कार्यालय का है, जहां पर सभागार पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तीसरी बैठक संपन्न की गई है। बैठक ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल की अध्यक्षता पर संपन्न हुआ, जिसमें बबेरू विकासखंड क्षेत्र में पिछले दिनों हुए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई, और राज्यवित्त,14 वा वित्त 15 वा वित्त में हुए विकास कार्यों को पढ़कर सुनाया गया। बैठक क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानों के द्वारा विकास कार्यों को लेकर अपने अपने प्रस्ताव भी रखा है। वही जल निकासी ई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई,इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी के द्वारा राज्यवित्त 14 वा वित्त एवं 15 वा वित्त विकास कार्यों को लेकर आए धन की जानकारी दिया।

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की हुई चर्चा, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे बैठक में मौजूद
Development works were discussed in the meeting of Kshetra Panchayat, MLA and District Panchayat President were present in the meeting

जो विकास कार्य हुए हैं, और शेष बचे हैं उनको पूरा करवाने के लिए जोर दिया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर लाखन सिंह ने गौशाला के विषय में सम्मानित सदस्यों को अवगत कराया, और कहा कि गर्मी बहुत ज्यादा है, इसलिए थोड़ा सा दिक्कतें हो रही हैं। बाकी सभी व्यवस्थाएं सही कर ली जाएंगी वही खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि मोतीलाल ने विद्यालय के कायाकल्प के विषय में भी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अवगत कराया, स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ सुधीर कुमार बैठक पर मौजूद रहे, और गोल्डन कार्ड के महत्व को बताया।

स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी दिया, बैठक के बाद ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल के द्वारा हुए विकास कार्यों को पढ़कर सुनाया और आगे के कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगा है, इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव,जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल, इंद्रजीत यादव, ग्राम प्रधान परास रामबिसुन श्रीवास,उमरहनी ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह सहित सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली नें बांदा को बना दिया वियोगी : मोहब्बत हो गई बैरिन

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की दहाड़: ‘फुटबॉल’ में ‘फंसी’ जनता को दिलायें निजात

City News Uttar Pradesh Desk

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

बालू से ओवर लोड़ ट्रक नें बाईक में मारी टक्कर : एक घायल दूसरा यमलोक सिधारा

बांदा में नवरात्रि में सुरक्षा को खतरा: पूर्व विधायक राजकुमार नें डीएम से किया खुलासा

City News Uttar Pradesh Desk

हमीरपुर में धमाके के साथ फटा सिलिंडर: गृहस्थी जलकर हुई राख, चार लोग झुलसे

ब्रेकिंग न्यूज़