29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित ने 'नजरबाग चोरी कांड' पर संभाला मोर्चा: एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ने ‘नजरबाग चोरी कांड’ पर संभाला मोर्चा: एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नजरबाग मार्केट में हुई “चोरी की वारदात” ने शहर के व्यापारी वर्ग को “गहरी चिंता” में डाल दिया है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से बाजार में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। चोरी की इस घटना को लेकर अब जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं।

प्रतिनिधि अंकित ने 'नजरबाग चोरी कांड' पर संभाला मोर्चा: एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित बासू ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। रविवार को अंकित बासू नजरबाग मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। व्यापारियों ने बताया कि चोरी की इस घटना से बाजार में भय का वातावरण है और रात के समय दुकानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रतिनिधि अंकित ने 'नजरबाग चोरी कांड' पर संभाला मोर्चा: एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

मौके के निरीक्षण के बाद अंकित बासू ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से भी संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और ‘जल्द से जल्द’ आरोपियों की ‘गिरफ्तारी की मांग’ की।

प्रतिनिधि अंकित ने 'नजरबाग चोरी कांड' पर संभाला मोर्चा: एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

अंकित बासू ने कहा “चोरी की इस घटना से व्यापारी वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। यह कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति है। पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” नजरबाग मार्केट के व्यापारियों ने भी एक स्वर में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पर कोहरे नें अपनी तानी चादर : कागजों में धधक रहे प्रशासन के अलाव

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी के ‘संघर्षों’ को सलाम: बांदा कांग्रेस ने जन्मदिन को बनाया ‘जनभावना’ का पर्व

सपा ने यूपी पंचायत चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, जांच की उठाई मांग …

कांग्रेस को मिली ‘नई धार’: राजेश दीक्षित ने ‘सियासी फौज’ की तैयार, नई टीम हुई घोषित।

City News Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण के दोषी को सात साल की जेल

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

ब्रेकिंग न्यूज़