
- विनोद मिश्रा
बांदा। “शारदीय नवरात्र” चल रहा है। शहर में “हर सौ मीटर पर एक पंडाल है, लाखों की सजावट,लाखों का पंडाल, लाखों का कानफोड़ू बाजा और प्रसाद में भी होड़”। “भक्ति का यह उत्साह अच्छा” लगता है, लेकिन “एक पल रुक कर सोचिए, क्या यही सच्ची आस्था” है ? शहर के बीचों-बीच कटरा में “मां सिंह वाहिनी का सिद्धपीठ मंदिर” है, यहां “नवरात्र ही नहीं, साल के तीन सौ पैंसठ दिन आपकी मन्नतें” सुनी जाती हैं। जब आपके “घर में विवाह होता है, मुंडन होता है, बच्चा बीमार होता है तो आप सबसे पहले कहां जाते हैं ? इसी सिद्ध मंदिर” में।
वर्तमान हालातों में “उसी सिद्धपीठ में दानपात्र सूना” पड़ा है। इसके अलावा “काली देवी मंदिर, माहेश्वरी देवी मंदिर आदि में नौ दिन कन्या भोज” कैसे चलेगा, इसका “संकट” है। “पुजारी चिंतित” हैं कि “अखंड ज्योत के लिए तेल का खर्चा कैसे” निकलेगा ? “दूसरी ओऱ बांदा शहर वासी एवं नव दुर्गा समितियां क्या” कर रहे हैं ? “रास्ता घेर कर, मार्ग रोक कर नौ दिन के लिए मूर्ति” ला रहे हैं, “कर्णभेदी शोर और पंडालों पर एक से दो लाख खर्च” कर रहे हैं, और “दसवें दिन मूर्ति विसर्जित कर भूल” जा रहे हैं।
जो मूर्ति “नौ दिन बाद विसर्जित” हो जाएगी, उस पर “हम दिल खोलकर खर्च” कर, लेकिन “जो मंदिर सौ साल से आपकी आस्था का केंद्र” है, जो “विसर्जित” नहीं होगा, उसकी “हम सुध नहीं ले” रहे। “माँ को कर्णभेदी शोर से नहीं, सच्चे मन के शांत पूजन से प्रसन्नता” होती है। आपके “तेज बाजों के शोर से बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चे परेशान” हैं, क्या इससे “माँ प्रसन्न” होंगी? यह “मनन करने का विषय” है।
यदि “पंडालों में खर्च होने वाले लाखों” में से “दसवां हिस्सा” भी इन “सिद्ध मंदिरों” को मिल जाए तो वहां “साल भर भक्तों के लिये जल, छाया, साफ-सफाई और रोज कन्या भोज” हो सकता है। यह खबर “किसी पंडाल का विरोध नहीं है, यह आपके जमीर को जगाने की एक कोशिश” है। “नवरात्र में शोर नहीं, सहयोग चुनिये”। एक बार अपने “मोहल्ले के पंडाल के साथ-साथ उन सिद्ध देवी मंदिरों में भी माथा टेक” आइये, “दान पेटिका पर करुणा दिखायें जहां आपकी माँ ने आपके लिये पहली मन्नत मांगी” थी। नहीं तो “आने वाली पीढ़ी पूछेगी कि जब सिद्धठ दम तोड़ रहे थे, तब हम शोर में नाच” रहे थे?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
