27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्लॉटिंग 'माफियाओं' पर प्राधिकरण का 'शिकंजा' : बुलडोज़र 'दहाड़नें' का काउंटडाउन शुरू
उत्तर प्रदेश

प्लॉटिंग ‘माफियाओं’ पर प्राधिकरण का ‘शिकंजा’ : बुलडोज़र ‘दहाड़नें’ का काउंटडाउन शुरू

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में अवैध प्लाटिंग और अनाधिकृत कॉलोनियों का फैलता ‘कैंसर’ अब विकास प्राधिकरण के निशाने पर है। वर्षों से जमीन का धंधा कर रहे भूमाफियाओं पर आखिरकार शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नरैनी रोड स्थित ‘रानी दुर्गावती ग्रीन सिटी’ को प्राधिकरण ने पूरी तरह ‘अवैध घोषित’ करते हुए लोगों से साफ अपील की है ‘इसमें प्लॉट न खरीदें, नहीं तो बुलडोज़र से होने वाली कार्रवाई में आपका पूरा निवेश मलबे में बदल’ सकता है !

प्लॉटिंग 'माफियाओं' पर प्राधिकरण का 'शिकंजा' : बुलडोज़र 'दहाड़नें' का काउंटडाउन शुरू

विकास प्राधिकरण की जांच में पता चला है कि शहर के बाहरी हिस्सों में बड़े पैमाने पर बिना अनुमति कॉलोनियाँ काटी गई हैं। नरैनी रोड की तरह महोबा रोड, त्रिवेणी चौराहा पेट्रोल पंप के पीछे लगभग 8 बीघा में अवैध प्लाटिंग और निर्माण बिना ले-आउट पास के हो गया। नरैनी रोड राजा देवी डिग्री कॉलेज हॉस्टल के पास और मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-1 के समीप करीब 20 बीघा में अवैध कॉलोनी तेजी से खड़ी की जा रही। सर्किट हाउस क्षेत्र में भूमि की अवैध प्लाटिंग की शिकायत सही पाई गई, टीम ने पूरी जगह को निगरानी सूची में डाल दिया है। तुलसी नगर- बाबा तालाब के निकट जमीन की अवैध प्लाटिंग टीम जांच में शामिल है।

बांदा विकास प्राधिकरण की धनतेरस शुरू : कमाये 13 करोड़

सभी स्थानों पर निरीक्षण दौरान कोई मानचित्र, कोई अनुमति, कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले। विकास प्राधिकरण ने खरीदारों को चेतावनी दी है की “जो भी यहाँ प्लॉट खरीदेगा,वह अपने पैसे को खुद खतरे में डालेगा”। प्राधिकरण बुलडोज़र से सब ध्वस्त करेगा।

प्लॉटिंग 'माफियाओं' पर प्राधिकरण का 'शिकंजा' : बुलडोज़र 'दहाड़नें' का काउंटडाउन शुरू

सचिव मदन मोहन शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनी विकसित करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना, निर्माण जारी रखने पर प्रतिदिन 2,500 रुपये अतिरिक्त दंड, बिना अनुमति निर्माण मिलने पर तत्काल ध्वस्तीकरण और संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी मुकदमा भी चल सकता है। उन्होंने कहा यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। बड़े पैमाने पर बुलडोज़र एक्शन के लिए नोटिस और दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आसमान से बरस रही है ‘आग’: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब ‘गर्मी’ ने छीनी ‘चैन की सांस’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

City News Uttar Pradesh

सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह

City News Uttar Pradesh

News- योगी आदित्यनाथ का निर्देश- एमएसपी पर की जाए धान की खरीद…

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक : ब्लाक स्तरीय चुनाव की घोषित हुई तिथियां

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के सांसदों की ‘अग्नि परीक्षा’: क्या गूंजेगी ‘पृथक राज्य’ की मांग या रहेंगे ‘खामोश’ ?

ब्रेकिंग न्यूज़