26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध खनन का 'काला इतिहास': सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की 'लूट' बेनकाब !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अवैध खनन का ‘काला इतिहास’: सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की ‘लूट’ बेनकाब !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर चल रहा “खनन खेल” अब देश के सबसे “बड़े घोटालों” में शामिल होने की ओर “बढ़” रहा है। यह सिर्फ “अवैध खनन” नहीं है, यह एक “सुनियोजित लूट” है। यह “सिस्टम की नाकामी” नहीं बल्कि “सिस्टम की मिलीभगत” की “कहानी” है।अवैध खनन का 'काला इतिहास': सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की 'लूट' बेनकाब !नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की “ताज़ा रिपोर्ट” ने जो “खुलासे” किए हैं, वे “न सिर्फ चौंकाने वाले हैं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे को कठघरे में खड़ा” करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर जनपद “अवैध खनन के मामले में प्रदेश के शीर्ष पर पहुंच” गए हैं।बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी !कैग की रिपोर्ट के अनुसार, इन जिलों में “खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर बड़े पैमाने पर अवैध खनन” किया गया। बांदा जनपद में छह खदानों में 45.48 हेक्टेयर क्षेत्र में “पट्टा सीमा से बाहर खनन” पाया गया। वहीं चित्रकूट में चार खदानों में 34.29 हेक्टेयर और हमीरपुर में 11 खदानों में 62.91 हेक्टेयर क्षेत्र में “अवैध खनन की पुष्टि” हुई है।बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी !सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चित्रकूट की एक खदान में 14.90 हेक्टेयर क्षेत्र में “बिना किसी वैध पट्टे के ही खनन” किया गया। इसी तरह हमीरपुर की तीन खदानों में 6.18 हेक्टेयर क्षेत्र में भी “बिना अनुमति के खनन” सामने आया है। रिपोर्ट में खनिज विभाग की “गंभीर लापरवाही और संभावित मिलीभगत” का भी “खुलासा” हुआ है। मौरंग और पत्थर के कारोबारियों के “दबाव या आर्थिक लेन-देन” के चलते विभाग ने “ढुलाई” के लिए ऐसे “वाहनों को भी परमिट” जारी कर दिए, जो इस कार्य के लिए “पूरी तरह अनुपयुक्त” हैं।बालू 'अवैध खनन' में बांदा एवं हमीरपुर 'सिरमौर्य' : 'एनजीटी का चला 'चाबुक' !इनमें एंबुलेंस, ई-रिक्शा, बाइक, कार और यहां तक कि बुलडोजर जैसे “वाहनों के नंबर” शामिल हैं। नियमों के विरुद्ध इन वाहनों से प्रतिदिन 1 से लेकर 122 चक्कर तक ढुलाई दर्शाई गई, जो “स्पष्ट रूप से फर्जीवाड़े की ओर इशारा” करता है। कैग रिपोर्ट के अनुसार, केवल तीन ही नहीं बल्कि बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा समेत कुल 11 जिलों में इस प्रकार के “अनाधिकृत वाहनों को खनिज ढुलाई के लिए परमिट” जारी किए गए। इससे यह साफ होता है कि “अवैध खनन का यह नेटवर्क व्यापक और संगठित” है।बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी !इस अवैध खनन से जहां एक ओर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ, वहीं दूसरी ओर “पट्टाधारक और खनन माफिया रातों-रात मालामाल” हो गए। रिपोर्ट में इस पूरे प्रकरण को “प्रशासनिक विफलता और निगरानी तंत्र” की “कमजोरी का परिणाम” बताया गया है। कैग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में “उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज” हो गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ प्लान तैयार: नई रणनीति से देंगे ‘कड़ी’ चुनौती

City News Uttar Pradesh

बर्खास्तगी का विस्फोट: महिला कंडक्टर का ‘एआरएम’ पर संगीन आरोप, डीएम ने बैठाई ‘जांच’

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र का गजब निर्णय: सुधरेगी विजली, बनेंगे तीन नये स्टेशन

नसीमुद्दीन की एंट्री: आज़म की विरासत, सिद्दीकी की ताकत, सपा में भर रहा ‘पॉलिटिकल वैक्यूम’ ?

City News Uttar Pradesh

प्रशासन गौवंशों के संरक्षण में फेल ? बैठकें और निर्देश कुछ नहीं कर पा रहे खेल !

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़