
- विनोद मिश्रा
बांदा। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन को लेकर आज नगर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्देशित एक्शन प्लान से सभी को अवगत कराने का कार्य डॉ. संजय द्विवेदी दनादन ने किया।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “मैं सभी का सहयोग चाहती हूं। हम वार्डों और बूथों में संगठन खड़ा करेंगे। हमें मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत” करना है, और इसके लिए नए, होनहार कार्यकर्ताओं की जरूरत है। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा, ताकि हम कांग्रेस को और अधिक सशक्त बना सकें।

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि बांदा शहर में कांग्रेस संगठन को सशक्त” बनाएं, क्योंकि यह मंडल मुख्यालय है। हमेशा यहां कांग्रेस मजबूत रहे, यही मेरी ख्वाहिश है। हमें पुराने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान करते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करना है। वार्डों में हमारा जनाधार भी मजबूत होना चाहिए, ताकि हम आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार, लालू दुबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुमताज अली, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, और बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की और कांग्रेस पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
