30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
शहनाइयों की गूंज में गुम हो गई एक ज़िंदगी: जिसे लौटना था घर, वह पहुंच गया श्मशान
उत्तर प्रदेश

शहनाइयों की गूंज में गुम हो गई एक ज़िंदगी: जिसे लौटना था घर, वह पहुंच गया श्मशान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहनाइयों की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि फतेहपुर जिले के एक परिवार में मातम पसर गया। बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रही वैन डंफर से टकरा गई।

शहनाइयों की गूंज में गुम हो गई एक ज़िंदगी: जिसे लौटना था घर, वह पहुंच गया श्मशान

इस भीषण टक्कर में किसनपुर, फतेहपुर के निवासी अजय कुमार (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अजय कुमार एक मेहनतकश मजदूर था, जो किसी दोस्त की शादी में खुशी का हिस्सा बनने आया था। लेकिन वह नहीं जानता था कि यह सफर उसकी ज़िंदगी का अंतिम पड़ाव बन जाएगा।

शहनाइयों की गूंज में गुम हो गई एक ज़िंदगी: जिसे लौटना था घर, वह पहुंच गया श्मशान

अजय अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। वैन में फंसे घायलों को निकालने के लिए पुलिस को कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा। आसपास के ग्रामीण भी मदद को दौड़े। सभी घायलों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर बांदा में भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद के लिए किसानों का ‘फूटा आक्रोश’, मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

डीएम और एसपी नें किया मंडल कारागार का निरीक्षण : सीसी टीवी कैमरे मिले खराब ! …

City News Uttar Pradesh

बड़ा आदेश: फटे चादरों पर सरकार ने कसी लगाम, अब सात दिन सात रंग की व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट ‘ऊंची’ बन रही ‘सड़क’ बनी ‘मुसीबत’: घर-दुकानों में ‘घुस’ रहा पानी

City News Uttar Pradesh Desk

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ से आकर डाला वोट

City News Uttar Pradesh

त्योहार पर ‘खून’ की होली: गोलियों की तड़तड़ाहट से ‘दहला’ इलाका, बुजुर्ग की हत्या से तनाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़