
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिका ने अब कमान ज़मीन पर संभाल ली है। बरसात से पहले शहर की साफ-सफाई को लेकर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने जिस तरह खुद मोर्चा संभालते हुए बाजार में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया,वह अब नगर की गलियों में चर्चा का विषय है।

स्वच्छता अभियान के दौरान अध्यक्ष मालती बासू और प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बाजार क्षेत्र में मौजूद व्यापारियों से सीधी बात की। उनसे सुझाव मांगे, समस्याएं जानीं और उन्हें नगर को साफ-सुथरा रखने में सहभागिता का संदेश दिया।

व्यापारियों ने भी अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की। सहयोग का भरोसा दिया। सभी ने एक मत से कहा कि जब नेतृत्व खुद मैदान में हो, तो जनता क्यों पीछे हटे ? पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है।

बरसात से पहले नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा। हर वार्ड में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र सक्सेना, घनश्याम सिंह राजपूत, मनीष रैकवार, आशीष गुप्ता, जिला मंत्री पंकज रैकवार, प्रकाश तिवारी नीलू समेत व्यापारीगण भी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
