City News Uttar Pradesh
आंगनबाड़ी चयन में 'धांधली' का आरोप: फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ीं 'विधवा और गरीब' महिलाएं
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी चयन में ‘धांधली’ का आरोप: फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ीं ‘विधवा और गरीब’ महिलाएं

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया अब ‘घोटाले’ के रूप में उभरकर सामने आ रही है। आरोप लगाते है कि पूरी प्रक्रिया को सिफारिश, भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के ज़हर से दूषित कर दिया गया है। जद यू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रागिनी तिवारी की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक महिलाएं मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

आंगनबाड़ी चयन में 'धांधली' का आरोप: फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ीं 'विधवा और गरीब' महिलाएं

ज्ञापन में बताया गया कि कल्याणपुर, पवई, कोर्रम, कनवारा, साथी जैसी कई ग्राम पंचायतों में कथित अपात्र अभ्यर्थियों को चयनित किया गया, जबकि निर्धन, विधवा और उच्च शिक्षित पात्र महिलाएं जानबूझकर बाहर कर दी गईं। आरोप है कि इसमें स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल है। मंडलायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाएगी और दोषी किसी भी स्तर पर हो, बख्शा नहीं जाएगा।

आंगनबाड़ी चयन में 'धांधली' का आरोप: फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ीं 'विधवा और गरीब' महिलाएं

जिला अध्यक्ष उमा कांत सविता ने कहा, “यह सिर्फ भर्ती की धांधली नहीं, बल्कि गरीब और बेसहारा महिलाओं के सपनों का कत्ल है। हम चुप नहीं बैठेंगे, ये लड़ाई अब आर-पार की होगी।” नगर प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशी प्रसाद याज्ञिक, महासचिव बिहारी लाल अनुरागी, और कई अन्य नेताओं ने कहा कि यदि पात्र अभ्यर्थियों को न्याय न मिला तो जिला मुख्यालय पर धरना होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में गरिमा सिंह, शालिनी सविता, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, राम प्रजापति, कुसुम देवी, रमा पाल, श्यामा मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार: पिछड़ा वर्ग के अधिकारों से कोई समझौता नहीं

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की “प्रशासनिक सख्ती”: कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सपा पर हमला: यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत

City News Uttar Pradesh

सिमौनी मेला : श्रमदानियों की बैठक में व्यवस्थाओं के प्रभार पर हुआ गहन मंथन

City News Uttar Pradesh

शहरी पीएम आवास योजना के पात्र आवेदकों को शीघ्र मिलेंगे आवास

मनोनीत सभासदों की पालिका में नई शुरुआत: विकास और जनसेवा का लिया संकल्प ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़