City News Uttar Pradesh
पुलिस की घेराबंदी देख गांजा तस्कर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस की घेराबंदी देख गांजा तस्कर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों का परिवहन व बिक्री करने वाले साथ ही अवैध शस्त्रों का संग्रहण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान आपरेशन पाताल के के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस की घेराबंदी देख गांजा तस्कर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
Seeing the siege of the police, the ganja smuggler opened fire, two vicious crooks arrested in the encounter

गौरतलब हो कि शुक्रवार की देर रात्रि तिन्दवारी पुलिस द्वारा सेमरी में चेकिंग कर रही थी। कि एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति जा रहे थे। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया गया ।

पुलिस की घेराबंदी देख गांजा तस्कर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
Seeing the siege of the police, the ganja smuggler opened fire, two vicious crooks arrested in the encounter

पुलिस पार्टी द्वारा साहस और कुशलता का परिचय देते हुए बदमाशों का पीछा कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस, चाकू व अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्तों में कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम छतैनी निवासी देवशरण उर्फ रज्जू पाण्डेय व पहाड़ी जनपद चित्रकूट के निवासी मनीष दुबे पुत्र चन्द्रशेखर शामिल हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत का मंत्र’: ग्रामोद्योग मेले में भरी ‘स्वदेशी’ चेतना

City News Uttar Pradesh

‘चिंगारी चौपाल’ में महिलाओं ने बयां किया दर्द: सांसद कृष्णा नें भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

बांदा मरौली बालू खदान खंड छह में बेखौफ अवैध खनन, क्या माफिया से थर्रा रहा प्रशासन ?

बलिया में कोरोना से 184 मौते,267 मिले नये संक्रमित …

नवागन्तुक डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें योजनाओं की किया मेगा समीक्षा : दिये सख्त निर्देश

प्रकाश नें किया खबरदार : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़