
- विनोद मिश्रा
बांदा। चिंगारी चौपाल में पीड़ित महिलाओं का विभत्स्य दृश्य यहां प्रस्तुत हुआ। उसे देख सुन सांसद कृष्णा पटेल दंग रह गई। उन्होंने आश्चर्य जताया की जिम्मेदार अधिकारियों ने अनसुनी करके कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखूंगी। जरूरत पड़ी तो यहां के मुद्दे सदन में भी उठाए जाएंगे।

अतर्रा स्थित विद्याधाम समिति परिसर में शुक्रवार को चिंगारी चौपाल में सांसद ने कहा कि महिला मुद्दों पर चिंगारी संगठन द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है। वह संगठन के साथ हैं। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के संस्थापक गोपाल भाई ने कहा कि समाज में अपराधिक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। इसके निदान के लिए शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

अधिवक्ता नरेंद्र गौतम ने कानूनी सहयोग देनें का आश्वासन दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी त्रिपाठी ने समाज में महिलाओं की भूमिका को उजाकर की। करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। समाजसेवी पुष्पलता, वर्षा, प्रभा मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने भी मामलों को सुनकर सुझाव व सहयोग का भरोसा दिलाया।

चौपाल में नथुनिया (बल्लान), आशा (नहरी), रीतू (चौकिन पुरवा), शीलू (बांधा पुरवा), मैना (बछेई), बाबादीन (नहरी)आदि जिले के विभन्न गांवों से पीड़ित फरियादी पहुंचे। संबंधित मामलों को चौपाल के जरिए रखा। मंचासीन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निस्तारण के लिए रणनीति बनाकर हर संभव सहयोग की बात कही।

संचालन विद्या धाम समिति के मंत्री राजाभइया ने किया। इस मौके पर संगीताचार्य लल्लूराम शुक्ल, शिव कुमार गर्ग, स्वजा फाउंडेशन समन्वयक इमरान अली, पीएलवी सत्येंद्र गर्ग, कलावती, रीना, कृतिका, सीमा, माया, गुड़िया, मुबीन, वर्षा, सागर सहित कई गांवों के लोग शामिल रहे। चिंगारी संगठन की संयोजिका मुवीना खान नें सभी का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
