24.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
'एक बिहारी, सब पर भारी' : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल
खेल कूददेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

‘एक बिहारी, सब पर भारी’ : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल

आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया हो, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह कोई और नहीं बल्कि 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी रहे। मैदान पर बल्ले से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले वैभव अब मैदान के बाहर भी चर्चा में हैं। इसकी वजह है भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ उनकी मुलाकात और उनसे मिला अनमोल गुरु मंत्र। आईपीएल के समापन के बाद सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में विराट कोहली युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सफलता, संघर्ष और मानसिक मजबूती का ऐसा पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं, जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे।'एक बिहारी, सब पर भारी' : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिलमैदान पर बल्ले से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले वैभव अब मैदान के बाहर भी चर्चा में हैं। इसकी वजह है भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज विराट कोहली के साथ उनकी मुलाकात और उनसे मिला “अनमोल गुरु मंत्र”। आईपीएल के समापन के बाद सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में विराट कोहली युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सफलता, संघर्ष और मानसिक मजबूती का ऐसा पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं, जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने वह कर दिखाया, जो बड़े-बड़े अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं कर पाए।

'एक बिहारी, सब पर भारी' : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल

पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। इसके अलावा सर्वाधिक स्ट्राइक रेट, सबसे ज्यादा छक्के और कई व्यक्तिगत पुरस्कार जीतकर उन्होंने आईपीएल 2026 को अपने नाम कर लिया। अवॉर्ड समारोह में वैभव को एक-दो नहीं बल्कि पांच बड़े पुरस्कार मिले। जब वह मंच पर बार-बार ट्रॉफियां लेने पहुंच रहे थे, तब पूरा स्टेडियम उनकी उपलब्धियों का गवाह बन रहा था। फाइनल मुकाबले के बाद अहमदाबाद में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वीडियो में दिखाई देता है कि वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली को आवाज देते हैं। विराट रुकते हैं, मुस्कुराते हैं और फिर युवा बल्लेबाज के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बातचीत शुरू करते हैं। इसके बाद विराट कोहली जो कहते हैं, वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

'एक बिहारी, सब पर भारी' : विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया सफलता का मंत्र, जीता सबका दिल

उन्होंने वैभव से कहा कि यहां तक पहुंचना उनकी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है। लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने खेल पर फोकस रखने की सलाह देते हुए विराट ने कहा “खुद पर विश्वास रखो। कौन क्या बोल रहा है, सबको नजरअंदाज करो। बैट और तुम… बस उसी पर फोकस रखो। एक बिहारी, सब पर भारी… फिर खत्म गेम।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे “चैंपियन से भविष्य के चैंपियन की मुलाकात” बताया तो किसी ने कहा कि यही वजह है कि विराट करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में पीएम मोदी को टक्कर देंगे अजय राय

यूपी के इन 5 अफसरों ने खूब बटोरी सुर्खि‍यां: साहसिक निर्णयों से कानून व्यवस्था में बनाए नए रिकॉर्ड

City News Uttar Pradesh

विश्व विजेता सूर्या की कप्तानी पर संकट: टी20 की कुर्सी पर मंडराया खतरा, खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

City News Uttar Pradesh Desk

पुलिस, जांच और न्यायिक व्यवस्था का एक जुलाई से बदलेगा चेहरा: लेकिन सामने आएंगी ये कड़ी चुनौतियां ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास का छक्का’ : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की ‘मंजूरी’

City News Uttar Pradesh

रणबीर कपूर के बाद ED के रडार पर कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान : भेजा गया समन, बेटिंग एप से जुड़ा है मामला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़