- ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश। कांग्रेस ने शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में नौ उम्मीदवार यूपी के हैं। इसमें वाराणसी से पार्टी ने अजय राय को मौका दिया है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा। इसके अलावा झांसी से प्रदीप जैन को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा देवरिया से अखिलेस प्रताप सिंह, बाराबंकी से तनुज पुनिया, अमरोहा से दानिश अली, कानपुर से आलोक मिश्र, सहारनपुर से इमरान मसूद, फतेहपुर से रामनाथ शिकरवार और बांसगांव से सदन प्रसाद पर पार्टी ने भरोसा जताया है। बता दें कि इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस को प्रदेश में 17 सीटे मिली हैं।

– रायबरेली-अमेठी पर अभी नहीं खोले पत्ते
इस सूची में रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों से कौन चुनाव लड़ेगा। मालूम हो कि सोनिया गांधी कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं। तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
