27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बिग क्राइम बांदा : प्रेम-प्रसंग में सफाई कर्मी की बोटी-बोटी काटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने डीएम आफिस में किया हंगामा
उत्तर प्रदेश

दहेज व अवैध संबंधों के चलते हुई थी विवाहिता की हत्या, पति सहित चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विवाहिता की हत्या दहेज के साथ पति के अवैध संबंधों को लेकर हुई थी। पिता ने पति, सास, जेठ व जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा शनिवार को पंजीकृत कराया है। ग्राम रैपुरवा जनपद चित्रकूट निवासी कमलाकांत ने अपनी पुत्री की शादी कमासिन थाना के ग्राम लोहरा निवासी शिवाकांत पांडेय के साथ 24 जून वर्ष 2019 को की थी। गुरुवार को उसकी ससुराल में मौत हो गई थी। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने हैसियत के मुताबिक शादी में दान दहेज दिया था। कुछ माह तक सब ठीक चलता रहा लेकिन इसके बाद संध्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया था।

आरोप लगाया कि दहेज में दो लाख रुपये नकद एक तोला सोने की जंजीर और बुलट मोटरसाइकिल की मांग शुरू हो गई थी। बेटी संध्या ने अपने साथ हो रहे अत्याचार की व्यथा मां राजकुमारी व अन्य स्वजन से बताई थी। पिता कमलाकांत ने ग्राम लोहरा आकर अपने समधी भागवत व समधिन कृष्णा देवी व दामाद शिवाकांत से मांगे जा रहे दहेज को देने में असमर्थता व्यक्त की थी।

दहेज व अवैध संबंधों के चलते हुई थी विवाहिता की हत्या, पति सहित चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
Married woman was murdered due to dowry and illegal relations, case was filed against four in-laws including husband

लोहरा आने पर कमलाकांत को यह जानकारी भी हो गई कि दहेज मांगना तो एक बहाना है। संध्या को प्रताड़ित करने के पीछे पति के परिवार की दूसरी महिला से अवैध संबंध होना है। दिवंगत विवाहिता के पिता ने पति शिवाकांत सास, कृष्णा देवी, जेठ देव मूरत पांडेय व जेठानी फूला देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। विवेचना क्षेत्राधिकारी बबेरू सत्य प्रकाश शर्मा कर रहे हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने स्वास्थ मंत्री को मेडिकल कालेज सहित स्वास्थ सेवाओं की बताई कमियां

City News Uttar Pradesh

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! …

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान के गर्म तेवरों नें बुंदेलखंड में बर्बादी का किया शुरू तांडव !

पालिका अध्यक्ष मालती के विवाह गीतों नें मेंहदी हल्दी में बांधा शमां: गूंजी मधुर स्वर लहरी

City News Uttar Pradesh

महंगाई से थोड़ी राहत : दाल रोटी खाओ “हरी के गुण गावो”

ब्रेकिंग न्यूज़