30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! ...
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेलनें रविवार को आराम नहीं फरमाया। न अधिकारियों को फरमाने दिया। विकास कार्यों के निरीक्षण में ही अवकाश का समय खपाया। डीएम नें 6755.65 लाख की लागत से बन रहे उच्चीकृत 300 शैयायुक्त मण्डलीय चिकित्सालय के कार्य को देखा।

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड !
अवर अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना कुल लागत 6755.65 लाख के सापेक्ष 6417.86 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 5680.22 लाख की धनराशि व्यय की गई । अब तक 95 प्रतिशतकार्य पूर्ण हुआ है।निर्माण में अनेक खामियां मिली। डीएम नें नाराजगी जताई। 10 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा कार्य पूरा करने को कहा।
जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन बांदा में निर्माणाधीन ट्रान्जिट हॉस्टल में दो ब्लाकों का निरीक्षण किया ।

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड !
कार्य मानक विहीन पाया गया। जिलाधिकारी नें परियोजना प्रबन्धक, राजकीय निर्माण निगम का स्पष्टीकरण तलब किया। सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड !
जिलाधिकारी ने नवाब टैंक परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क में पार्क के विकास हेतु चल रहे निर्माण कार्यो एवं पं0 दीन दयाल पुरम आवासीय योजना में निर्माणाधीन विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया । इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री एस0के0 बघेल, सचिव बांदा विकास प्राधिकरण श्री बाबू सिंह, सहायक अभियन्ता मो0 नसीम, कार्यदायी संस्था के ठेकेदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। जिलाधिकारी द्वारा निमार्णाधीन विकास प्राधिकरण का निरीक्षण किया गया। कार्य की प्रगति धीमीपाई गई।


जिलाधिकारी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क का भी निरीक्षण किया । विकास खण्ड बड़ोखरखुर्द में एनआरएलएम के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रशिक्षण हेतु भवन निर्माण को भी परखा। आवश्यक निर्देश दिये।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले, दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग ने किए ताबड़तोड निरीक्षण : गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मियों का रोका वेतन …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की खनन पर निगाहें हुई सतर्क : कहा- प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनें खनन करते मिलीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

केन नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत, महालक्ष्मी पूजन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़