
- विनोद मिश्रा
लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने “आजम खां” की “रिहाई को न्याय की जीत” करार दिया। उन्होंने कहा कि “लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार सत्य की जीत” हुई है। “आजम खां के साथ जो हुआ, वह राजनीति में बदले की भावना का सबसे बड़ा उदाहरण” था।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आजम खां “राजनीति और समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा” हैं। “वह दस बार विधायक, एक बार सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री” रहे हैं। “समाज और देश के प्रति उनकी बड़ी सेवाएं” हैं। उन्होंने “शिक्षा, स्वास्थ्य और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक काम” किया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि “आजम खां जैसे कद्दावर नेता को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में डालना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक” था। सत्ता का दुरुपयोग करके “उनकी आवाज को दबाने की कोशिश” की गई, लेकिन “न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी” कर दिया। सिद्दीकी ने कहा कि आजम खां की “रिहाई से पूरे समाजवादी परिवार में खुशी की लहर” है।
कार्यकर्ताओं में “नया जोश और उत्साह” भर गया है। “उनकी वापसी से पार्टी और मजबूत” होगी। उन्होंने कहा कि “आजम खां की लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर उस नेता की लड़ाई है, जो गरीब, मजलूम और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाता” है। उन्होंने कहा कि “जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब वोट” से देगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
