City News Uttar Pradesh
'द कश्मीर फाइल्स' फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक
उत्तर प्रदेशमनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक

 

लखनऊ। कश्मीरी पंडितों के पलायन और उस विभीषिका के दर्द को बयान करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। टीम में फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री पल्लवी जोशी, निर्माता अभिषेक अग्रवाल के साथ अन्य सदस्य भी शामिल थे। इससे पहले टीम ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की।
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने पर टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म के निर्माण के लिए टीम को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ मजहबी कट्टरता और आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से दिखाती है। नि:संदेह यह फिल्म समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगी। मुख्यमंत्री के साथ टीम की मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी मौजूद थे।

'द कश्मीर फाइल्स' फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक
Chief Minister Yogi Adityanath met the team of the film ‘The Kashmir Files’, said – the film will make society and the country aware

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने प्रदेश में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखंड भारत का जो सपना है, फिल्म ने उस दिशा में सारे विश्व में समस्त भारतीयों को जोड़ने का अभूतपूर्व काम किया है। भारतीय सभ्यता क लिए यह एक स्वर्ण काल है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राजधानी लखनऊ आगमन पर टीम के सदस्यों का स्वागत व अभिनन्दन किया। ऐसी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुई त्रासदी की जिस हकीकत को वर्षों तक दबाया गया, अब वह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने आ रही है। अब उन लोगों की बोलती बंद है गई है, जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुए उत्पीडऩ के लिए जिम्मेदार हैं।

'द कश्मीर फाइल्स' फ़िल्म की टीम से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- फिल्म समाज और देश को करेगी जागरूक
Chief Minister Yogi Adityanath met the team of the film ‘The Kashmir Files’, said – the film will make society and the country aware

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया था। विवेक रंजन अग्निहोत्री की निर्देशित यह फिल्म कई राज्यों में कर मुक्त की जा चुकी है। यह फिल्म बाक्स आफिस पर इतिहास रच रही है। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने सिर्फ एक ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रिलीज के वक्त इसकी शुरुआत बहुत ही सामान्य रही थी लेकिन फिर इसे माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिला और देखते ही देखते फिल्म के बिजनेस में जबरदस्त उछाल आ गया।
आजाद भारत में तीन दशक पहले कश्मीर से अल्पसंख्यक हिंदू पंडितों का पलायन और उनकी दुर्दशा की सच्चाई को “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म आपको भावनात्मक रूप से जगाती है। यह 1990 के दशक की कश्मीर घाटी को दिखाती है और कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों द्वारा किए गए जुल्म को दिखाती है। इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा पंडितों को उनके घरों से भगाने के लिए मजबूर किए जाने की कहानी बताती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जिला कारागार में 60 वर्ष से ऊपर के 88 बंदियों का किया गया कोविड टीकाकरण ….

स्कूलों में बल्ले बल्ले, ड्रेस, पाठ्य सामग्री की राशि अभिभावकों के खातों में : प्रकाश …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें शब्दों की चाशनी से सफाई कर्मियों में बिखेरी मिठास

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 81 जगहों पर होगी मतगणना, तैयारियों को लेकर डीजीपी बोले- मतदान की तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण होगी

गरीबों के मिट्टी चूल्हे फिर होने लगे आबाद, महंगा शौक है सरकार !

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी निकाय में जीत के लिये भाजपा के “आनंद” नें जीत रणनीति का भरा “आनंद”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़