23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 

हमीरपुर। राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला में चोरों ने शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर में घुसकर अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Hamirpur: Theft of jewelery and cash worth lakhs of rupees in the house of education department instructor, police engaged in investigation

पठानपुरा निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया कि वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरिया में अनुदेशक हैं। शनिवार को अपने पूरे परिवार के साथ अपने गांव चिल्ली गए थे। तभी सूना घर पाकर चोर छत के रास्ते घर में घुस गए।चोर दरवाजे का ताला कटर से काट कर घर में दाखिल हुए। चोरोें ने अलमारी का लाक तोड़ कर उसमें रखे सोने के दो हार, दो जोड़ी झुमकी, चार अंगूठी, आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए और फरार हो गए। जब वे घर वापस आए तो घर का ताला टूटा देख सन्न रह गए। घर में दाखिल हुए तो सारा कीमती सामान पार हो चुका था। अनुदेशक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । कोतवाली के एसएसआइ विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ ! ‘ब्राह्मण’ पर ‘दांव’ हुआ पक्का ?

City News Uttar Pradesh Desk

माफिया मुख्तार के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस मामले में 5 जुलाई को होगी गवाही, गैंगस्टर केस में 28 को होगी सुनवाई

City News Uttar Pradesh

ठंड के प्रकोप पर जिला प्रशासन एलर्ट: ठंड औऱ भूख से मौतों पर तत्काल देनी होगी आख्या

City News Uttar Pradesh

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले, दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत के प्रशासक बने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, कुर्क होगा 11 करोड़ रुपए का आलीशान फ्लैट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़