
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड की ‘खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और पहचान’ देने की दिशा में एक अहम कदम उस समय देखने को मिला, जब ‘राइफ़ल क्लब मैदान’ में जिला ‘कबड्डी एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित ‘बुंदेलखंड कबड्डी लीग’-2026 (सीज़न-2) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच दिया, बल्कि क्षेत्र में पारंपरिक खेलों के प्रति नई चेतना भी जागृत की।

कार्यक्रम में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक विशंभर सिंह यादव ने मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके खेल कौशल की सराहना की।

उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा “कबड्डी कोई नया खेल नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी से जुड़ा एक पुरातन खेल है”। यह खेल शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमें एकजुट रहना, संघर्ष करना और टीम भावना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे खेल आज के युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। विधायक विशंभर सिंह यादव ने जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रयासों की खुले मंच से सराहना की। उन्होंने आयोजकों को भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी विदित भी साथ में उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
