22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा नेता अशोक सिंह नें खाद समस्या पर सरकार को कोसा: बोले- किसानों की चिंता से शासन बेखबर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सपा नेता अशोक सिंह नें ‘खाद समस्या’ पर सरकार को कोसा: बोले- किसानों की चिंता से शासन बेखबर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में “रबी की बुवाई से ठीक पहले खाद का संकट गहरा” गया है। किसानों को डीएपी और यूरिया के लिए “दर-दर भटकना” पड़ रहा है। इस “गंभीर समस्या” को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर ने “सरकार पर तीखा हमला” बोला है।तिंदवारी में सपा 'टिकट' पर घमासान तेज: विशंभर के कद पर अशोक सिंह गौर का 'पलड़ा' भारी ?अशोक सिंह गौर ने कहा कि इस समय “किसान के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय” है। खेत तैयार हैं,लेकिन सहकारी समितियों और सरकारी गोदामों में डीएपी और यूरिया नदारद है। सुबह से किसान लाइन में लगते हैं और शाम तक खाली हाथ लौट जाते हैं। जो “थोड़ी बहुत खाद बाजार में आ रही है, उसकी कालाबाजारी” हो रही है और “किसानों को मजबूरी में महंगे दामों पर खरीदना पड़” रहा है।विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार केवल कागजों में खाद की उपलब्धता दिखा रही है,जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही” है। तिंदवारी, पैलानी, जसपुरा समेत पूरे क्षेत्र के “किसान इस समस्या से जूझ” रहे हैं। सपा नेता ने कहा कि “अगर समय पर खाद नहीं मिली तो बुवाई पिछड़” जाएगी और इसका “सीधा असर उत्पादन” पर पड़ेगा। यह “अन्नदाता के साथ अन्याय” है। गौर ने प्रशासन से मांग की है कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और “कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई” हो।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल जीवन मिशन योजनाओं का निरीक्षण : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव एंव राज्य मंत्री रामकेश ने दिखाए गर्म तेवर !

City News Uttar Pradesh

धड़कते दिल से सवा नौ लाख हेक्टेयर में किसान लहलहायेंगे रबी फसलें ! …

City News Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद

मंत्री रामकेश ने कहा, योगी जी की कार्य शैली से प्रदेश के सभी जिले बने वीवीआईपी

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएलएड प्रशिक्षुओं व शिक्षकों को किया गया जागरूक …

City News Uttar Pradesh

बुंदेली मतदाताओं में दिखा उत्साह: भीषण गर्मी के बीच 60.36 फीसदी मतदान, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने में जुटा रहा प्रशासन

ब्रेकिंग न्यूज़