23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में आई जन आशीर्वाद यात्रा : जन सैलाब नें दिया "प्यार ही प्यार" !
उत्तर प्रदेश

बांदा में आई जन आशीर्वाद यात्रा : जन सैलाब नें दिया “प्यार ही प्यार” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ललितपुर जिले से शुरू होकर महोबा भ्रमण करती बांदा पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जन सैलाब के बीच भव्य स्वागत एवं प्यार मिला। इस यात्रा क़ा प्रतिनिधित्व भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा कर रहे हैं।


सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के साथ केन तट भूरागढ पर ही अगवानी के लिये पार्टी जनों क़ा भारी जन समूह उत्साह में हिलोरें लें रहा था।आशिर्वाद यात्रा क़ा यह कारवां संकट मोचन मंदिर पहुंचा।

बांदा में आई जन आशीर्वाद यात्रा : जन सैलाब नें दिया "प्यार ही प्यार" !

वहां केन्द्रीय मंत्री नें पूजन अर्चन के बाद अम्बेडकर पार्क एवं महाराणा प्रताप चौक में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करजिला पंचायत सभागार पहुंचे। वहां अटल प्रतिमा पर माला अर्पित किया। जिला पंचायत सभागार में बैठक कर पार्टी जनों को “आशिर्वाद यात्रा” क़ा मकसद समझाया।

बांदा में आई जन आशीर्वाद यात्रा

केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि हमारी सरकार ने 2017 में सत्ता में आते ही आम जनता के लिये बहुत से कार्य किये हैं। योगी सरकार के द्वारा किये गये कार्यों की चारो तरफ तारीफ हो रही है।

बांदा में आई जन आशीर्वाद यात्रा : जन सैलाब नें दिया "प्यार ही प्यार" !
आम जनता के बीच जाकर उनसे आशीर्वाद लेने के लिये हमारे सभी मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। बुंदेलखंड के सभी जिलों में जिस तरह से संसदीय सीटों पर हमारा कब्जा है. उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी सीटों पर एक बार फिर बीजेपी ही जीतकर आयेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिले के हृदयस्थल पर बने महेश्वरी देवी मंदिर, महावीरन में हनुमान मंदिर में दर्शन किए। पूजा-अर्चना करने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा का कारवां औऱ आगे बढ़ा।

बांदा में आई जन आशीर्वाद यात्रा

सदर विधायक प्रकाश के आवास कस्बा खुरहंड में स्वागत में जन सैलाब की स्थिति थी। इस दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, सांसद आरके पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल,जिलाध्यक्ष राम केश निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता दिवेदी, जगराम सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी जीतू सहित भारी तादाद में स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास

City News Uttar Pradesh

बैंकिंग सर्वर का सत्यानाश: तकनीकी व्यवस्था ‘कोमा’ में, सिस्टम अब ‘भगवान भरोसे’

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र और एसपी अंकुर ने सुनीं समस्याएं: तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh

आर्थिक संकट : प्रशासन नें लगाई गुहार “दे गोवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh

भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : जिलाध्यक्ष …

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती ने सुनीं समस्याएं: नेत्र शिविर को बताया पुनीत कार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़