25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में 'महामारी' का साया: फर्जी 'आंकड़े' चमकाए, टीकाकरण में 'लापरवाही' उजागर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बुंदेलखंड में ‘महामारी’ का साया: फर्जी ‘आंकड़े’ चमकाए, टीकाकरण में ‘लापरवाही’ उजागर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड का किसान ‘बाढ़ की मार’ से ‘संभल’ भी नहीं पाया कि अब उसके दरवाज़े पर ‘पशु महामारी’ का ‘खतरा खड़ा’ हो गया है। सरकार ने ‘बड़े दावों’ के साथ ‘राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण’ कार्यक्रम शुरू किया था, ताकि मवेशियों को खुरपका-मुंहपका जैसी जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके।

बुंदेलखंड में 'महामारी' का साया: फर्जी 'आंकड़े' चमकाए, टीकाकरण में 'लापरवाही' उजागर !लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को ‘खोखला’ साबित कर रही है। 23 जुलाई से शुरू हुआ 45 दिन का यह अभियान पूरे चित्रकूटधाम मंडल (बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट) में चल रहा है। आंकड़े बताते हैं कि चारों जिलों में 17,53,914 मवेशियों का टीकाकरण होना चाहिए था, लेकिन 28 दिन बीत जाने के बाद भी सिर्फ 5,78,400 यानी महज 20 फीसदी पशुओं को ही टीका लग पाया है। बाकी 80 फीसदी ‘पशु अब भी खतरे’ में हैं।

बुंदेलखंड में 'महामारी' का साया: फर्जी 'आंकड़े' चमकाए, टीकाकरण में 'लापरवाही' उजागर !शासन के आदेश पर 68 टीमें बनाई गईं और उन्हें बाढ़ प्रभावित 162 गाँवों में तैनात किया गया। दावा था कि 20 अगस्त तक इन गाँवों में टीकाकरण का काम पूरा हो जाएगा। लेकिन सवाल उठता है कि 28 दिन में सिर्फ 20 फीसदी काम हुआ तो अगले 17 दिन में पूरा 80 फीसदी कैसे होगा ?

बुंदेलखंड में 'महामारी' का साया: फर्जी 'आंकड़े' चमकाए, टीकाकरण में 'लापरवाही' उजागर !किसानों का कहना है कि सरकारी टीमें केवल दिखावा कर रही हैं। कहीं टीके की कमी है तो कहीं टीमें गाँव तक पहुँच ही नहीं पा रहीं। बाढ़ से तबाह हुए किसान पहले ही भूसा, चारे और इलाज के लिए जूझ रहे हैं और अब ‘पशु महामारी का नया डर उन्हें बेचैन’ कर रहा है। शासन-प्रशासन की ‘सुस्ती और विभागीय लापरवाही’ ने इस ‘अभियान को मज़ाक’ बना दिया है। बड़े दावों और आँकड़ों के पीछे सच्चाई यह है कि बाढ़ की मार झेल चुके किसानों को अब अपने ‘मवेशियों की ज़िंदगी के लिए भी सरकारी उदासीनता से जूझना’ पड़ रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी को पीटा: फिर स्वयं को फांसी लगा समाप्त कर ली जीवन लीला

City News Uttar Pradesh

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें जन गोष्ठी कर सरकार की योजनाओं की दी जानकारियां

City News Uttar Pradesh

डोंगल से डकैती पर ब्रेक: ओटीपी से चलने वाला ‘करोड़ों का खेल बंद’ अब चेहरा बनेगा चाबी

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

कोविड और मंडलीय अस्पतालों की दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं: डीएम अनुराग पटेल

ब्रेकिंग न्यूज़