26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानी का 'स्वाद' खाद नें 'बिगाड़ा': किसान पीट रहा है माथा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

किसानी का ‘स्वाद’ खाद नें ‘बिगाड़ा’: किसान पीट रहा है माथा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानी का स्वाद ‘रासायनिक खाद की किल्लत’ नें ‘बिगाड़’ दिया है। डीएपी व यूरिया की ‘कमी’ से परेशान किसान ‘माथा ठोंक’ रहे हैं। किसानों को ‘धान की बेड़’ लगाने के लिए ‘डीएपी’ चाहिए तो कुछ को ‘बेड़ों में छीटने’ के लिए यूरिया की जरूरत है। लेकिन सहकारी समितियों में खाद नहीं है।

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकारजिले में 30 फीसदी से अधिक रकबा ‘धान की बेड’ लगाने के लिए शेष है। खरीफ सीजन में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें धान की रोपाई का लक्ष्य 52 हजार निर्धारित है। जिले में दलहन व तिलहन की करीब 90 फीसदी बुआई हो चुकी है।

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथाधान की अभी 30 फीसदी रोपाई शेष है। किसानों का कहना है जिन किसानों ने ‘धान की रोपाई नहीं की है उन्हें डीएपी’ व जिन्होंने ‘रोपाई कर ली है उन्हें यूरिया’ की जरूरत है। लेकिन सहकारी समितियों में ‘डीएपी व यूरिया’ नहीं है। बाजार में खाद के दामों पर कृषि विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। ज्ञात हो कि खरीफ सीजन में जिले में डीएपी का लक्ष्य 6,266 मीट्रिक टन है। लेकिन अभी तक 3,199 मीट्रिक टन डीएपी मिली है।

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा इसी प्रकार यूरिया का लक्ष्य 5,847 मीट्रिक टन है। लेकिन जिले को अभी तक 2,661 मीट्रिक टन यूरिया मिली है। एआर का कहना है कि डीएम ने शासन को एक-एक रैक डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने को पत्र लिखा है। जनपद में खाद वितरण का 60 फीसदी लक्ष्य सहकारी समिति का होता है। 40 फीसदी निजी क्षेत्र की दुकानों का होता है। लेकिन निजी क्षेत्र में ‘खाद के दामों में नियंत्रण न होने से किसान खाद लेने से कतरा’ रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशी की लहर : ग्राम गजनी हो गया पूर्ण नशा मुक्त, दलजीत नें सराहा !

City News Uttar Pradesh

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

अनुज हनुमत की ‘ब्रांड एंबेसडर’ पर ताजपोशी: स्वच्छ भारत में ‘निर्णायक भूमिका’ बरकरार

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव में भीतरघात : भाजपा नें तिंदवारी मंडल अध्यक्ष को पद से हटाया

डिप्टी सीएम “केशव स्वास्थ विभाग की हैवानियत पर निरुत्तर” ? सवालों से लगे बचने !

City News Uttar Pradesh

सोपीश बनकर रह गई हेल्थ एटीएम मशीन, सही ढंग से नहीं हो पा रही मरीजों की जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़