26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी: अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को ऑनलाइन बैठक में दबंगों ने हाथ पकड़ कुर्सी से उठाया, दस पर मुकदमा …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

महोबा । महोबा में अनुसूचित जाति के युवक का घोड़ी में चढ़ने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि एक अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को दबंगो ने अपने हिसाब से प्रधानी चलाने को लेकर धमकी दी है। महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली में चार नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


जिसमें आरोपी रामू राजपूत को  गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत नथूपुरा की महिला ग्राम प्रधान दो जून को पंचायत भवन में अफसरों के साथ ऑनलाइन बैठक में जुड़ी थी। इसी दौरान 10 से अधिक लोग पंचायत भवन पहुंच गए थे और अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया था।


इतना ही नहीं दबंगो ने महिला प्रधान का हाथ पकड़कर कुर्सी से उठा दिया था। धमकी दी थी कि जैसा वह कहेंगे उस हिसाब से प्रधानी चलानी पड़ेगी। विरोध करने पर आरोपी जान माल की धमकी देते हुए चले गए थे। अनुसूचित जाति की महिला प्रधान ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामू राजपूत निवासी झिरसहेबा , रूपेन्द्र राजपूत, अर्जुन राजपूत, रविन्द्र राजपूत निवासी गण नथूपुरा व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एक राय होकर गाली गलौज, धमकी, छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रामू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ राम प्रवेश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को पीटा, आंगन में बेहोश छोड़कर हुए फरार, लूट का आरोप

City News Uttar Pradesh

News : यूपी पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी  जिला स्तर पर फाइनल करेगी ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम…

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर

खेलोंगे -कूदोगे बनोगे महान : आयुक्त और डीएम नें जगाई अलख, निकाली रैली

बड़ा सड़क हादसा : तीस सेकेंड़ में हाईवे किनारे बैठे आठ बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की दर्दनाक मौत और दो की हालत गंभीर, सीएम के बाद पीएम मोदी ने भी जताया दुख

City News Uttar Pradesh

जज्बे को सलाम : बीमारी हालत में जूझ रही “एएनएम” कोरोना ड्यूटी को दे रहीं “अंजाम”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़