( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो / विवेक यादव )
हमीरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पत्योरा में पत्नी के चुनाव हारने के बाद हत्यारोपित हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार को अपने आधा दर्जन साथियों के साथ ग्रामीणों को जमकर मारापीटा। आधा दर्जन ग्रामीणों को लहूलुहान कर एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और एक बाइक व नकदी लूट साथियों के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर डायल 112 व थाना पुलिस गांव पहुंची है।

घटना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर चौराहे पर घटित हुई। घटना के दौरान हिस्ट्रीशीटर का तांडव देखकर पुलिस चौकी के अंदर ही छिपी रही। इससे गांव में दहशत व्याप्त हो गई है। यमुना किनारे बीहड़ों मे बसी ग्राम पंचायत पत्योरा निवासी अरविंद उर्फ लल्ला सिंह थाने का टॉप टेन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व लूट आदि के एक दर्जन मामले थाने में दर्ज है।

हत्या के एक मामले में उसे सजा भी हो चुकी है। 2011 में इसके खिलाफ सिपाही को गोली मारने का मुकदमा दर्ज हुआ था। अप्रैल माह में हुए प्रधान पद के चुनाव में इसने अपनी पत्नी शालनी सिंह को मैदान में उतारा था। लेकिन वह चुनाव हार गई। पत्नी की हार से बौखलाए अपराधी ने शनिवार दोपहर बाद अपने गांव निवासी साथी कुंवर बहादुर उर्फ बच्चा व चार अज्ञात साथियों के साथ जमकर कहर बरपाया।

उसने गांव निवासी देशराज निषाद, कुलदीप निषाद, घनश्याम कोरी, पवन शिवहरे, श्रीकिशन निषाद, बृजेंद्र सिंह को जमकर मारा पीटा। सभी को गंभीर चोटें लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुलदीप का हाथ टूट गया है, जबकि श्रीकिशन के दो दांत टूटे हैं, इस दौरान आरोपित ने एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और एक बाइक और नकदी लूटकर फरार हो गए। यह घटना गांव में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूरी पर हुई, लेकिन हिस्ट्रीशीटर के खौफ से सहमे पुलिसकर्मी चौकी से बाहर नहीं निकले।

हिस्ट्रीशीटर के कोहराम से सहमें ग्रामीणों ने डायल 112 व थाना पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पत्योरा पुलिस चौकी इंचार्ज नंदकिशोर यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में यह साथियों के साथ छिप गया है। जिसे दबोचने की कोशिश की जा रही है। मारपीट में शामिल एक आरोपित बच्चा को गिरफ्तार किया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
