26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
निकाय चुनाव होंगे निरस्त ? कोरोना के भय पर चर्चायें गर्म : स्वास्थ विभाग नें बढ़ा दी टेस्टिंग !
उत्तर प्रदेश

कोरोना के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान को अभियान शुरू

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने और टीके से वंचित लोगों को चिह्नित करने के लिए सोमवार से पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए जनपद में 620 टीमें और 191 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। टीमें 3.39 लाख घरों में जाएंगी। यह अभियान 29 जनवरी तक चलेगा।

कोरोना के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान को अभियान शुरू
Campaign started to identify persons with symptoms of corona

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें घर-घर जाकर दो साल से कम उम्र के नियमित टीके, गर्भवती को लगने वाले टीके व कोविड टीके से वंचित बुजुर्गों को चिह्नित करेंगी। इसके साथ ही कोरोना के लक्षणों जुकाम, बुखार और खांसी से ग्रसित मरीजों की सूची भी तैयार की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की दो सदस्यीय टीम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। कोविड के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले बुजुर्गों, 15 से 17 आयु वर्ग के कोविड टीके से वंचित बच्चों की सूची बनाकर टीकाकरण चिह्नित कर सूचीबद्ध किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना लक्षण वाले लोगों को मौके पर ही टीम मेडिकल किट उपलब्ध करा रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश होने पर यह अभियान नहीं चलेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम एवं एसपी की थाना चौपाल : समस्याओं को निपटने हेतु बने “बागवां”

Banda : बहुचर्चित हत्या कांड : तीन दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस पकड़ से दूर।

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा चौंक गई : विकास भवन में देखी घोर लापरवाही

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से गरीब होनहार छात्रों का सपना होगा साकार – महानिदेशक वेंकटेश्वर लू …

बसपा सुप्रीमो मायावती का उत्तराधिकारी: दूसरे राज्यों के बाद आकाश को यूपी में उतारने की तैयारी, लोकसभा चुनाव होगा अहम रोल

City News Uttar Pradesh

कड़ाके की सर्दी ने इंसानों के साथ बेजुबानों की बढ़ाई मुश्किलें

ब्रेकिंग न्यूज़