City News Uttar Pradesh
किसानों के राष्ट्रीय नेता बबलू सिंह का बुंदेलखंड राज्य पर जोर': राजा बुंदेला को समर्थन
उत्तर प्रदेश

किसानों के राष्ट्रीय नेता बबलू सिंह का बुंदेलखंड राज्य पर जोर’: राजा बुंदेला को समर्थन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड को “पृथक राज्य का दर्जा दिलाने की मांग” एक बार फिर “जोर पकड़ने” लगी है। राष्ट्रीय किसान यूनियन (महा शक्ति) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बुंदेलखंड प्रभारी बबलू सिंह ने “इस आंदोलन के प्रमुख नेता और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला का खुलकर समर्थन” करते हुए केंद्र सरकार से बुंदेलखंड के लिए ठोस निर्णय लेने की मांग की है। एक खास मुलाकात के दौरान बबलू सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां की जनता विकास, रोजगार, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

किसानों के राष्ट्रीय नेता बबलू सिंह का बुंदेलखंड राज्य पर जोर': राजा बुंदेला को समर्थन

ऐसे में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग अब जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। किसान यूनियन महाशक्ति इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के साथ खड़ी है। बबलू सिंह ने केंद्र सरकार के समक्ष बुंदेलखंड के विकास और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन विकल्प भी सुझाए हैं।

किसानों के राष्ट्रीय नेता बबलू सिंह का बुंदेलखंड राज्य पर जोर': राजा बुंदेला को समर्थन

पहला विकल्प बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा देने का है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके। दूसरा विकल्प इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने का है, ताकि सीधे केंद्र सरकार की निगरानी में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। तीसरा विकल्प बोडोलैंड की तर्ज पर बुंदेलखंड के लिए एक गवर्निंग काउंसिल का गठन करने का है, जो क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

किसानों के राष्ट्रीय नेता बबलू सिंह का बुंदेलखंड राज्य पर जोर': राजा बुंदेला को समर्थन

उन्होंने बताया कि फिलहाल चित्रकूट और झांसी मंडल के सात जिलों के साथ-साथ कौशांबी, फतेहपुर और कानपुर देहात को मिलाकर पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाई जा रही है। इस मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पिछले लगभग एक वर्ष से गांव-गांव पदयात्रा भी निकाल रही है। पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है बिजली की हो रही बेशुमार कटौती

City News Uttar Pradesh

टाइगर रिजर्व में मौत का तांडव: तीन माह में तीसरे ‘बाघ’ की मौत, संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल

City News Uttar Pradesh Desk

हिमांचल प्रदेश एवं यूपी के उप चुनाओं में भाजपा की दो सीटों पर हार से कांग्रेस सपा में खुशी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गंवाई बांदा की कुर्सी : हो गये कथित योद्धा के “लंगड़े दांव” का शिकार !

City News Uttar Pradesh

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज: लगेंगे 275 उद्यम, 10 लाख अनुदान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें चित्रकूट आमावस्या पर जानें वाले तीर्थयात्रियों हेतु किया भंडारा

ब्रेकिंग न्यूज़